सीमांत गांव गेंवाली में डीएम का सख्त एक्शन: पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच के आदेश, एक हफ्ते में रिपोर्ट तलब
टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने जनपद के सबसे सीमांत गांव गेंवाली पहुंचकर आपदा के बाद चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह और विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे। डीएम ने पुल निर्माण सहित वर्ष 2022 से कराए गए कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए संभावित अनियमितताओं और निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने एसडीएम, लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम गठित कर एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के सख्त निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपते हुए अपनी समस्याएं रखीं। जिलाधिकारी ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए प्रभावित परिवारों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गांव पहुंचने पर डीएम ने बच्चों और महिलाओं से संवाद किया और बच्चों को चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साह भी बढ़ाया।

More Stories
अधिकारियों और बच्चों के बीच खास संवाद: सत्यम पाठशाला की अनूठी पहल, SSP कार्यालय पहुँचे बच्चे, SP क्राइम निशा यादव ने दिया सफलता का मंत्र…
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…