नशामुक्त भारत जन जागरूकता अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने गठित की दो टीमें,एक को देहात तो दूसरी को शहर क्षेत्र का दिया गया जिम्मा,लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करना है लक्ष्य, विभिन्न माध्यम से किया जा रहा है जागरुक
अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस दिनांक 26-06-2023 के उपलक्ष्य में दिनांक 12-06-2023 से प्रारंभ नशा मुक्त उत्तराखंड, नशा मुक्त भारत जन जागरूकता पखवाड़ा के तहत माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तराखंड व पुलिस के वरिष्ठ उच्चाधिकारियों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार श्री अजय सिंह एवं नोडल अधिकारी सुश्री निहारिका सेमवाल (CO- ऑपरेशन ) के दिशा-निर्देशों में जनपद हरिद्वार में जोर-सोरों से जन जागरूक अभियान चलाया जा रहा है।देहात व नगर क्षेत्र के लिए गठित अलग-अलग टीमों ने आज दिनांक 16/06/2023 को थाना कनखल, कोतवाली लक्सर, कोतवाली मंगलौर, खानपुर क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर जन जागरूकता गोष्ठी की। गोष्ठी के दौरान जन समुदाय को ड्रग्स एवं नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में समझाया गया तथा उससे होने वाले अपराधों के संबंध में बताने के साथ-साथ भविष्य में नशा न करने की शपथ दिलाई व उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के लिए उत्तराखंड पुलिस का सहयोग करने का आग्रह किया गया।इसके अतिरिक्त लोगों को नशे से दूर रहने व नशे की लत वाले व्यक्तियों को टोल फ्री नंबर पर संपर्क करने की अपील की गई। टोल फ्री नंबर पर संपर्क करने वाले व्यक्तियों की प्राथमिकता के आधार पर मदद की जाएगी।

More Stories
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…