पत्नी की नृशंस हत्या प्रकरण में 12 घंटे के भीतर हत्यारे पति को दबोचने में सफल रही हरिद्वार पुलिस….गंडासे से पत्नी की गर्दन काटने के बाद गिरफ्तारी के डर से गन्ने के खेत में छुपा था आरोपी…..पथरी के बुक्कनपुर गांव की है घटना, खाना खाने को लेकर हुआ था पति-पत्नी में विवाद…रिश्तों में घुली कड़वाहट को दूर करने का तरीका बस आपसी बातचीत है, ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सहनशीलता बहुत जरूरी – एसएसपी अजय सिंह
हरिद्वार के पथरी थानाक्षेत्र के बुक्कनपुर में हुई खौफनाक हत्या प्रकरण में हरिद्वार पुलिस ने 12 घंटे के भीतर गंडासे से पत्नी का गला काटने वाले हत्यारे पति को दबोचने में सफलता हासिल की है। आरोपी मुस्तकीम वारदात के बाद से ही मौके से फरार होकर पुलिस के डर से गन्ने के खेत में छिपा हुआ था। अंधेरा होने पर रुड़की भागने की फिराक में गन्ने के खेत से बाहर निकले आरोपी को पुलिस टीम ने बुक्कनपुर तिराहे से दबोचकर हत्या में प्रयुक्त गंडासा तथा खून से सनी कमीज भी बरामद की।18 साल के वैवाहिक जीवन एवं 05 बच्चों की परवरिश के बीच उठाया गए इस हैरान और परेशान करने वाले प्रकरण में मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस टीम ने आरोपी पति के खिलाफ थाना पथरी में हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। इससे पहले गृहक्लेश के चलते आरोपी मुस्तकीम के 02 भाईयों द्वारा भी आत्महत्या करने की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा दी गयी।
अभियुक्त का नाम पता-
मुस्तकीम पुत्र शौकत अली निवासी ग्राम बुक्कनपुर थाना पथरी….बरामदगी का विवरण-
1- हत्या में प्रयुक्त एक गंडासा
2- खुनालूदा शर्ट…..पुलिस टीम में,
1- व0उ0नि0 लोकपाल परमार
2- उ0नि0 विरेंदर नेगी
3- उ0नि0 करुणा रौंकली
4- कां0 नारायण राणा
5- कां0 मुकेश चौहान
6- कां0 सुशील शामिल रहें।

More Stories
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…