एक के बाद एक शानदार सफलता हासिल करती हरिद्वार पुलिस,एसएसपी की लीडरशिप में रोज नए-नए खुलासे कर रही है हरिद्वार पुलिस,हरिद्वार पुलिस ने दबोचे अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य,12 दो पहिया वाहन बरामद।महंगे शौक के चलते बने चोर, एक है I.T.I तो दूसरा BA पास।टीम द्वारा लगातार रखी जा रही थी नजर, सही मौके की थी तलाश,अच्छा वर्कआउट हुआ है, अभी भी कुछ गैंग हैं जो हमारे रडार पर हैं, अपराधियों को हरिद्वार छोड़ना ही होगा :: एसएसपी हरिद्वार
कोतवाली नगर हरिद्वार….अलग-अलग समय में हरिद्वार के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी हुई मोटरसाइकिलों को बरामद करने हेतु पुलिस की इलेक्ट्रॉनिक एवं मैन्युअल इनपुट के आधार पर टीमें लगी हुई थीं।इसी दौरान वाहन चोर गैंग के सक्रिय होने की सूचना पर बीते कुछ समय से मुखबिर तंत्र के माध्यम से गैंग के संदिग्ध क्रियाकलापों पर नजर रखी जा रही थी। बीते रोज मुखबिर द्वारा उपलब्ध करायी गई ठोस सूचना के आधार पर पुलिस टीम सक्रिय चल रहे अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गैंग के चार सदस्यों को खडखड़ी क्षेत्र से चोरी की 02 मोटर साइकिलों सहित दबोचने में सफल रही।की गई पूछताछ के आधार पर गैंग द्वारा कोतवाली हरिद्वार, रानीपुर, थाना लक्ष्मण झूला, कोतवाली ऋषिकेश, कोतवाली रूडकी आदि क्षेत्रो से दोपहिया वाहन चोरी करने की जानकारी मिली। गिरोह की निशांदेही पर पुलिस टीम ने मोतीचूर जंगल से 09 मोटर साईकिलें व 01 स्कूटी बरामद की। उपरोक्त बरामद वाहनों की बाजारु कीमत ₹10 लाख के करीब है।गिरोह के कुछ सदस्य इससे पहले भी वाहन चोरी व लूट के मामलों में जेल जा चुके हैं।
बरामदगी-
1-मोटरसाईकिल -02
2-एक्टिवा रंग सफेद-01
3-सुपर स्पलेण्डर -08
4-YAMAHA R-15 बिना नम्बर प्लेट-01
पुलिस टीम में, 1-SHO हरिद्वार भावना कैथौला
2-SSI मुकेश थलेडी
3-SI खेमेन्द्र गगवार (प्रभारी चौकी खडखडी)
4-SI प्रवीन रावत
5-HC सजय पाल
6-HC जितेन्द्र
7-HC विकास
8-C. राहुल धानिक
8-C. अनिल कण्डारी
9-C. कमल मेहरा शामिल रहें।

More Stories
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…