लक्सर कोतवाली पुलिस ने स्मैक की तस्करी के आरोपी को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से साढ़े बारह ग्राम स्मैक मोबाइल और एक तराजू 3650 रुपये की नकदी बरामद हुई है।। पुलिस के मुताबिक लक्सर कोतवाली वरिष्ठ उपनिरीक्षक अंकुर शर्मा पुलिस टीम के साथ चेकिंग पर थे। मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति स्मैक की तस्करी करने के लिए आ रहा है। जैनपुर रोड लक्सर पर आ रहे शख्स को रोका। पुलिस को देख वह भागने लगा। घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उससे स्मैक बरामद हुई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी शाह आलम उर्फ भूरा पुत्र हाकम सिंह निवासी ग्राम जैनपुर कोतवाली लक्सर पूर्व में भी तमंचा व अवैध स्मैक की तस्करी में जेल जा चुका है तथागत माह पूर्व जेल से छूट कर फिर स्मैक तस्करी के धंधे में लग गया था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस कार्रवाई में वरिष्ठ उप निरीक्षक अंकुर शर्मा हेड कांस्टेबल शूरवीर कांस्टेबल यशपाल आदि पुलिसकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान में लक्सर कोतवाली पुलिस ने स्मैक की तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार कर…. आरोपी के कब्जे से स्मैक, मोबाइल और एक तराजू सहित 3650 रुपये की नकदी भी की बरामद…

More Stories
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…