ज्वालापुर पुलिस ने किया मंदिर में चोरी का खुलासा 03 चोरों को चोरी के सामान के साथ धर दबोचा।
कोतवाली ज्वालापुर पर दिनांक 08/05/2023 को वादी अमित गौड पुत्र स्वर्गीय जगदीश प्रसाद गौड़ निवासी भैरव मंदिर धीरवाली कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार की लिखित तहरीर पर प्रतिवादी अज्ञात के द्वारा भैरव मंदिर के पीछे की जाली काटकर मंदिर के अंदर से चोरी करने के संबंध में थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 332/23 धारा 457.380 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया विवेचना उप निरीक्षक विकास रावत के द्वारा की जा रही है। घटना का तत्काल अनावरण के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ज्वालापुर के द्वारा उप निरीक्षक विकास रावत के नेतृत्व में टीम गठित की गई गठित टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। गठित टीम द्वारा आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज/कड़ी सुराग रस्सी पता रस्सी/मुखबिर खास को क्षेत्र में मामूर किया गया उक्त के क्रम में दिनांक 09/05/2023 को थाना क्षेत्र से 03 चोरों को मय चोरी सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 की बढ़ोतरी की गई।
अभियुक्त गणों को आज ही माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा।
नाम गिरफ्तार अभियुक्त
1.पंकज पुत्र विनोद कुमार निवासी गूघाल मंदिर पांडेवाला कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार
2.आकाश पुत्र विजेंद्र निवासी चोर गली कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार,,3-बाल अपचारी निवासी मोहल्ला पावधोई कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार
बरामदगी
1.02 घंटियां
2.05 चांदी के छत्र
3.02 पीतल की थालियां
4.03 कांसे की थाली
5.01 लोटा छोटा पीतल का
6.01 बिजली से चलने वाले नगाड़े
7.03 घन्टिया पीली धातु
8.टल्ला नगाड़े पीतल का
9.01 पर्स रंग काला आधार कार्ड
पुलिस टीम में,
1.उपनिरीक्षक विकास रावत,हेड कांस्टेबल हिमेश
3.का0890 हेमंत पुरोहित
4.का01427 रवि चौहान
5.का0716 बृजमोहन
6.का0609 महेंद्र तोमर
7.का1360 नरेंद्र राणा शामिल रहे।

More Stories
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…