स्मैक की तस्करी करने वाले अभियुक्त आये पुलिस की गिरफ्त में,अभियुक्तों के कब्जे से अवैध स्मैक, इलैक्ट्रानिक तराजू, नकदी व चाकू किया बरामद।
गौकशी के मामले में भी अभियुक्त आशु जा चुका है जेल,एन०डी०पी०एस० एक्ट में भी चल रहा था फरार,अभियुक्तों की निगरानी के लिए खोली जाएगी अब हिस्ट्रीशीट: एसएसपी,
कोतवाली लक्सर,माननीय मुख्यमंत्री उतराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान’’ के अन्तर्गत उनके मिशन को साकार करने हेतु SSP हरिद्वार द्वारा माद्क पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तों के विरूद्ध कडी कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया है। उपरोक्त क्रम कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए दिनांक- 09-05-2023 को दौराने चैकिंग मुखबिर खास की सूचना पर खण्डंजा रोड से अभियुक्त आशू उर्फ आश मौहम्मद को 08.5 ग्राम अवैध स्मैक व 01 इलैक्ट्रानिक तराजू व नकदी 1100 रूपये व अवैध चाकू के साथ पकड़ा गया। जबकि उसके साथी समीर उर्फ राजा को अवैध चाकू के साथ पकड़ा गया।गिरफ्तार अभियुक्त,1-आशू उर्फ आश मौहम्मद पुत्र गुलशाद निवासी- ग्राम जैनपुर उर्फ मतलूबपुरा लक्सर कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार,2-समीर उर्फ राजा पुत्र शमशेर निवासी-उपरोक्त,बरामदा माल,1-अवैध स्मैक 08.5 ग्राम,2-इलैक्ट्रानिक तराजू,नकदी 1100 रुपये,अवैध चाकू ,पुलिस टीम में,1- व०उ०नि० अंकुर शर्मा2- का० सोबन,3- का० प्रभाकर शामिल रहें।

More Stories
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…