हरिद्वार के लक्सर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सात अप्रैल को पीड़ित अनीश पुत्र असगर निवासी बहादरपुर खादर थाना कोतवाली लक्सर द्वारा कोतवाली लक्सर पर आकर सूचना दी की 5 अप्रैल की रात को किसी अज्ञात चोर द्वारा उनके घर मे घुसकर घर मे जमीन बेचकर मिले ढाई लाख रुपये चोरी कर लिए है।तहरीर मिलने पर लक्सर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरो को चैक किया गया तथा स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया जिसके परिणाम में घटना मे शामिल एक सन्धिग्ध का सीसीटीवी फूटेज सामने आया।शनिवार को संदिग्ध युवक रिहान उर्फ गुफ़रान पुत्र फुरकान निवासी पठान चौक लंढौरा थाना मंगलोर हरिद्वार को मुटकाबाद लक्सर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने जुर्म का इक़बाल करते हुए अपनी निशानदेही पर चोरी किये ढाई लाख रुपये अपने घर से बरामद कराये। पुलिस टीम में शामिल उपनिरीक्षक नीरज सिंह रावत-चौकी प्रभारी कस्बा लक्सर कांस्टेबल दीपक रावत जितेंद्र नेगी आदि पुलिकर्मियों का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र में ग्रामीण के घर से ढाई लाख रुपये चोरी करने वाले शातिर चोर को….लक्सर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर…..चोरी हुए रुपये भी किए बरामद….

More Stories
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…