चक्रव्यूह तोड़ स्मैक तस्कर तक पहुंची हरिद्वार पुलिस
पुलिस की आवाजाही पर नजर रखने के लिए रखे थे लोग
₹300/- का मेहनताना था फिक्स, काम सिर्फ सूचना देना
टीम ने गैंग के सरगना को दबोचा, 2.50 लाख की स्मैक बरामद।
कोतवाली रानीपुर
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” अभियान को सार्थक बनाने हेतु एसएसपी श्री अजय सिंह के निर्देशों पर काम कर हरिद्वार पुलिस ने स्मैक तस्कर गिरोह का भंडाफोड करते हुए दिनांक 08-04-2023 को गिरोह के सरगना पंकज कुमार को पथरी पावर हाऊस से 25.10 ग्राम अवैध स्मैक व इलेक्ट्रिक तराजू के साथ दबोचने में सफलता हासिल की।
पिछले कुछ समय से सूचना मिल रही थी कि अभियुक्त पंकज अपने साथियों के साथ मिलकर जेकेटी बॉर्डर, कृपाल नगर एवं रामधाम के इलाकों में सक्रिय रूप से नशे की तस्करी कर रहा है। मासूम लड़कों का अपना शिकार बना रहा अभियुक्त जेकेटी बॉर्डर के पास रहने वाले लोगों एवं रिक्शा चालकों को पुलिस की आवाजाही की सूचना देने के लिए ₹300/- प्रतिदिन पेमेंट करता था।
लगातार कई कोशिश करने के पश्चात पुलिस टीम ने आखिरकार इस नेटवर्क के मास्टरमाइंड पंकज को दबोचा। नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की कुण्डली तैयार करने का काम जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1- पंकज कुमार पुत्र राजेंद्र निवासी रावली महदूद सिडकुल
बरामद माल-
1- 25.10 ग्राम स्मैक (बाजार मुल्य करीब ₹2.50 लाख
2- इलेक्ट्रिक तराजू
पुलिस टीम-
1- SI अर्जुन कुमार
2- HC कुंदन सिंह
3- C यशवंत

More Stories
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…