एसएसपी हरिद्वार की पहल पर जनपद के बहादराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अलीपुर में आयोजित की गई चौपाल।
बहादराबाद
ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के अंतर्गत हरिद्वार को नशा मुक्त करने हेतु एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा मुहिम को आगे बढ़ाते हुए जनपद के थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा जनता को जागरूक हेतु ग्राम अलीपुर में चौपाल आयोजित की गई। जिसमें लोगों को नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 अभियान के तहत जागरूक करते हुए नशे के दुष्प्रभावो के बारे में बताया गया, साइबर क्राइम, उत्तराखण्ड पुलिस एप डाउनलोड करने व उसमें निहित अन्य एप जैसे गौरा शक्ति, साइबर शिकायत, सत्यापन, ई एफआईआर एप का इस्तेमाल करने तथा यातायात नियमों के अनुपालन के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी।कार्यक्रम में ग्रामसभा के नवयुवकों को नशे से बचने हेतु युवक मंगल दल व ग्राम सुरक्षा समिति को बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग/सहयोग करने हेतु निर्देशित किया।नशे के विरुद्ध विधिनुरूप दंडिक कार्यवाही, जागरूकता व संवेदीकरण अभियान जारी रहेगा ।

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,