फायरिंग के आरोपियों को पुलिस टीम ने मुकदमा दर्ज करने के 06 घंटे के भीतर दबोचा,चाचा ताऊ के लड़कों के बीच पुस्तैनी जमीन को लेकर चल रहा है विवाद,दोनों अभियुक्तों के कब्जे से देशी तमंचा और 02 जिंदा कारतूस बरामद।
कोतवाली ज्वालापुर
पुस्तैनी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच चाचा के लड़के व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति द्वारा बीते रोज डांट मंडी ज्वालापुर निवासी विनीत शर्मा पर फायरिंग करने संबंधी प्रकरण में कोतवाली ज्वालापुर में मु0अ0सं0 224/23 धारा 504,506 दर्ज करते हुए चंद घंटों के भीतर पुलिस टीम ने दोनो आरोपियों को दबोचने में सफलता हासिल की।पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी अभियुक्त तरुण व राहुल के कब्जे से एक देशी तमंचा 12 बोर और 02 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए। अस्लाह बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व धारा 34 आईपीसी की बढ़ोतरी की गई। अभियुक्त तरुण के खिलाफ कोतवाली नगर हरिद्वार में 394 IPC के तहत मुकदमा दर्ज है।…गिरफ्तार अभियुक्त
1-तरुण खेवडिया पुत्र स्वर्गीय उमाकांत खेवडिया निवासी मोहल्ला डॉट ज्वालापुर
2-राहुल पुत्र सतीश उर्फ लाली निवासी बाल्मीकि बस्ती ज्वालापुर….बरामदगी
1-01 देशी तमंचा 12 बोर
2-01 खोखा राउंड 12 बोर (घटनास्थल से)
3-02 जिंदा कारतूस 12 बोर
पुलिस टीम में,
- व0उ0नि0 संतोष सेमवाल
- उ0नि0 सुनील रमोला
- का0 नरेंद्र राणा
- का0 ताजवर चौहान शामिल रहें।

More Stories
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…