आगामी तीन दिवस अवकाश*एवं**रूट डायवर्ट होने से*हरिद्वार में बढ़ा ट्रैफिक का दबाव,हरिद्वार पुलिस “ट्रैफिक वॉलंटियरों के साथ सड़कों पर मुस्तैद,कार्य प्रगति पर होने से धीरे-धीरे चल रहा ट्रैफिक:: सीओ यातायात।
विभिन्न कार्यालयों का 03 दिवसीय अवकाश होने के कारण दिल्ली की ओर से हरिद्वार एवं ऋषिकेश की तरफ आ रहे ट्रैफिक का दबाव बहुत अधिक है, साथ ही उक्त यात्रा मार्ग में स्थित दूधाधारी चौक पर पुलिया का कार्य प्रगतिशील होने के कारण ट्रैफिक का भारी दबाव बना हुआ है।हरिद्वार पुलिस उक्त विपरीत परिस्थितियों के बावजूद लगातार सड़क पर मौजूद रहकर ट्रैफिक को धीरे-धीरे सुचारु रूप से आगे बढ़ा रही है। अधिक दबाव वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक वॉलिंटियर की भी मदद ली जा रही है। बढ़ते ट्रैफिक दबाव को लेकर NHAI प्रतिनिधि अतुल शर्मा से जानकारी मिली है कि दिल्ली-देहरादून के लिए वैकल्पिक रूड़की-देहरादून हाइवे स्थित मोहन्ड में आज केंद्रीय टीम का निरीक्षण होने के कारण दिल्ली से आ रहे समस्त ट्रैफिक को हरिद्वार की ओर डायवर्ट किया जा रहा है। यह भी अचानक से हरिद्वार के मुख्य मार्गों में ट्रैफिक दबाव आने का एक बड़ा कारण है।”हमने ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ अधिक दबाव वाले क्षेत्रों पर ट्रैफिक वॉलिंटियर भी लगाए हैं। लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। वाहन धीरे-धीरे चल कर अपने गंतव्यों को पहुंच रहे हैं” सीओ ट्रैफिक

More Stories
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…