03 चोरी के मोबाइलों के साथ 01 चोर को दबोचा
दिनांक 05.04.23 को वादी श्री योगेन्द्र सोनी पुत्र स्व0 भोलानाथ सोनी नि0 आदर्श कॉलोनी बहादराबाद हरिद्वार द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि अज्ञात अभि0 द्वारा घर मे घुसकर मोबाईल फोन व कुछ नकदी तथा वादी के पडोसी के घर से भी मोबाईल फोन चोरी करना के सम्बन्ध मे दिया गया प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0- 106/23 धारा- 380,457 भादवि पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 पंकज कुमार के सुपुर्द हुयी। विवेचक द्वारा सुरागरसी पत्तारसी कर तथा सीसीटीवी के मदद से तथा मुखबिर खास की सूचना पर अभि0 सागर पुत्र पप्पू नि0 बहादराबाद हरिद्वार उम्र- 23 वर्ष को बेगमपुर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभि0 के कब्जे से चोरी किये गये 03 मोबाईल फोन बरामद किये गये। अभि0 को आज मा0 न्यायालय पेश कर न्यायिक हिरासत मे भेजा गया।
गिरफ्तार अभि0
सागर पुत्र पप्पू नि0 बहादराबाद हरिद्वार उम्र- 23 वर्ष
बरामदगी-
03 अदद मोबाईल फोन 1- OPPO f- 9 प्रो0 2- सैमसंग A 21S 3- रेडमी नोट 11 प्रो0
पुलिस टीम में,1- उ0नि0 पंकज कुमार, थाना बहादराबाद हरिद्वार
2- का0 1055 सुनील चौहान, थाना बहादराबाद हरिद्वार
3- का0 राहुल देव, थाना बहादराबाद हरिद्वार।शामिल रहे।

More Stories
देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में सिल्वर सिटी मॉल मे हुए हत्याकाण्ड के मुकदमें में फरार चल रहे 06 अभियुक्तो पर 01-01 लाख का ईनाम किया घोषित…
सीएमओ आरके सिंह अध्यक्षता में सुरक्षित मातृत्व, स्वस्थ शिशु, उज्ज्वल भविष्य के उद्देश्य से बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन..
दून पुलिस कप्तान के निर्देशन में नशा तस्करों के मंसूबों को नाकाम करता आपरेशन प्रहार, मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 शातिर अपराधी आया दून पुलिस की गिरफ्त में, लगभग 03 लाख की 8.84 ग्राम अवैध स्मैक की बरामद…