उत्तर प्रदेश के प्रतिभावान छात्र उत्तराखंड राज्य भ्रमण हेतु समग्र शिक्षा अंतर प्रदेशीय शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत कल राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर हरिद्वार में पहुंचे जिसमें मेरिट लिस्ट में आए हुए २५ बच्चे व 6 प्रधानाचार्य शामिल थे।शांतिनिकेतन तथा देव संस्कृति विश्वविद्यालय का भ्रमण करने के पश्चात कल शाम दल राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर पहुंचा जहां प्रधानाचार्य जीजीआईसी ज्वालापुर प्रधानाचार्य जीआईसी गैंडीखत्ता स्टाफ तथा छात्राओं ने बहुत ही गर्मजोशी के साथ अपने बनाए शुभकामना कार्ड व बुके आदि के साथ में बच्चों का स्वागत किया। व उनकी सफल अध्ययन शैली के बारे में भी चर्चा की । दल में सम्मिलित सभी छात्र छात्राएं लखनऊ व उसके आसपास के क्षेत्र के थे उन्होंने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ज्वालापुर में चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों के विषय में प्रधानाचार्य पूनम राणा गणित प्रवक्ता सीमा गुसाईं व अंग्रेजी अध्यापिका अनिता चौधरी ने विस्तार से बताया ।हरिद्वार में व्यवसायिक शिक्षा में बच्चे क्या क्या सीख रहे हैं यह दल में आए सभी प्रधानाचार्य के लिए व बच्चों के लिए एक विशेष आकर्षण का केंद्र रहा विद्यालय में स्थित डिजिटल लैब स्मार्ट क्लास आरोग्य केंद्र भी दल ने देखा, यह दल समग्र शिक्षा के अंतर्गत अंतर प्रदेशीय भ्रमण पर था भ्रमण की नोडल श्रीमती कुसुम वर्मा प्रधानाचार्य विकासनगर v बृजेश शर्मा जी सहित अंतर राज्य शैक्षिक भ्रमण के अंतर्गत आए सभी प्रधानाचार्य ने मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार श्री के के गुप्ता का विशेष आभार ज्ञापित किया कि उनके निर्देशन में इतने सुंदर विद्यालय का भ्रमण सुनिश्चित हुआ। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती पूनम राणा ने भी हरिद्वार के मुख्य शिक्षा अधिकारी महोदय व समग्र शिक्षा हरिद्वार का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने शैक्षिक भ्रमण में आए बच्चों के लिए सुंदर भोजन व्यवस्था आयोजित की प्रधानाचार्य गैंडी खता श्री भानु प्रताप शर्मा ने बच्चों को सुंदर उपहार भी दिए । अंतर प्रदेशीय शैक्षिक भ्रमण में 25 प्रतिभावान छात्रों के अतिरिक्त प्रधानाचार्य विकासनगर अमेठिया जुबली इंटर कॉलेज गोशालालपुर रहीम नगर, श्रीमती कुसुम वर्मा श्रीमती रेनू यादव श्रीमती कुमुद चौधरी श्री गगन श्री विनोद श्री बृजेश जी आदि दल का निर्देशन कर रहे थे
उत्तर प्रदेश के प्रतिभावान छात्र उत्तराखंड राज्य भ्रमण हेतु समग्र शिक्षा अंतर प्रदेशीय शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत पहुंचे ज्वालापुर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज…..जिसमें मेरिट लिस्ट में आए हुए 25 बच्चे व 6 प्रधानाचार्य थे शामिल……

More Stories
देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में सिल्वर सिटी मॉल मे हुए हत्याकाण्ड के मुकदमें में फरार चल रहे 06 अभियुक्तो पर 01-01 लाख का ईनाम किया घोषित…
सीएमओ आरके सिंह अध्यक्षता में सुरक्षित मातृत्व, स्वस्थ शिशु, उज्ज्वल भविष्य के उद्देश्य से बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन..
दून पुलिस कप्तान के निर्देशन में नशा तस्करों के मंसूबों को नाकाम करता आपरेशन प्रहार, मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 शातिर अपराधी आया दून पुलिस की गिरफ्त में, लगभग 03 लाख की 8.84 ग्राम अवैध स्मैक की बरामद…