भीड़ में एसएसपी संग फोटो खिंचाकर तीतर बन रहे सलमान के हरिद्वार पुलिस ने कतरे पर,दस हजार के ईनामी को पहुंचाया सलाखों के पीछे।ऐसी छोटी सोच रखने वाले सुधर जाएं, गलती करोगे तो जेल जाओगे :: एसएसपी हरिद्वार….एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह की बेहतर आम शोहरत का कुछ दिन पूर्व भारी भीड़ में उनके साथ फोटो खिंचाकर फायदा उठाते हुए अपने जानने वालों में “अधिकारी से मधुर संबंध होने का ढोंग करने वाले” सलमान पुत्र जहांगीर निवासी पीरपुरा, मंगलौर हरिद्वार को आज हरिद्वार पुलिस ने गांव पीरपुरा से दबोच लिया।मु०अ०सं० 15/2023 धारा 8/21/27a/29 एनडीपीएस एक्ट में वांटेड एवं दस हजार के ईनामी सलमान उपरोक्त को अग्रिम विधिक कार्रवाई उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।वहीं अपनी गलती की माफी मांगते हुए सलमान ने कहा “अब मैं पूरी जिंदगी ऐसा किसी के साथ नहीं करूंगा”
पुलिस टीम में,
- SHO मंगलौर मनोज मैनवाल
- Ssi प्रमोद कुमार
- Si नवीन चौहान
- HC अशोक मलिक
- कानि० अरविंद शामिल रहे।

More Stories
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…