चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 02 शातिर चोर आए पुलिस की गिरफ्त में,अभियुक्तों के कब्जे से मोबाईल, पर्स, आधार कार्ड व नकदी बरामद
कोतवाली लक्सर…दिनांक-13.03.2023 को वादी श्री सुभाष राणा पुत्र श्री यशपाल राणा निवासी रूडकी जनपद हरिद्वार द्वारा अपना मोबाइल फोन, पर्स, व नकदी 6000 रूपये चोरी होने के संबंध में कोतवाली लक्सर पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था, उक्त घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास किये गये जिसके फलस्वरूप दिनांक 29.03.2023 को अभियुक्तगण मुन्तजिर पुत्र सय्यात व मुरादअली पुत्र शौकत अली को कुआंखेडा चौक लक्सर से पकड़ा गया।
इनका साथी वाजिद उर्फ पतली पुत्र ताहिर मौके से फरार हो गया, अभियुक्त गिरफ्तारी हेतु प्रयास किए जा रहे हैं|
गिरफ्तार अभियुक्त
01.मुन्तजिर पुत्र सय्यात
- मुरादअली पुत्र शौकत अली निवासी- ग्राम लादपुर कंला लक्सर जिला हरिद्वार फरार अभियुक्त
- वाजिद उर्फ पतली पुत्र ताहिर हसन निवासी-ग्राम लादपुर कंला कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार माल बरामदगी
01 अदद मोबाइल फोन रियलमी (अनुमानित कीमत 15000)
01 पर्स रंग काला व नकदी 1500 रूपये
01 आधार कार्ड
पुलिस टीम में,
- उ०नि० नीरज रावत
- कानि० अनिल चौहान
- कानि० राजवीर
- कानि० ध्वजवीर शामिल रहें।

More Stories
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…