Self Defence Techniques अभियान को सफल बनाने स्वामी भूमानंद नर्सिंग कॉलेज पहुंची “गौरा शक्ति टीम…कॉलेज स्टाफ व 200 से अधिक छात्राओं ने लिया हिस्सा….छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, अधिकारों व कानून के प्रति किया जागरूक।
गौरा शक्ति टीम हरिद्वार
पुलिस मुख्यालय स्तर पर चलाए जा रहे महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित Self Defence Techniques अभियान के तहत आज दिनांक 17/03/23 को “गौरा शक्ति” हरिद्वार टीम द्वारा श्री स्वामी भूमानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग में जाकर छात्राओं को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सशक्त बनाने के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण देते हुए हमलों से बचाव के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।जिसमें उप निरीक्षक पूजा पांडे महिला डेस्क, वाइस प्रिंसिपल रुचि, महिला कांस्टेबल रीता तोमर थाना ज्वालापुर जनपद हरिद्वार प्रशिक्षण में मौजूद रहे।इनके साथ साथ कॉलेज के महिला अन्य टीचर्स जिसमें सुरेखा राणा राखी पांडे, वैशाली, नेहा सिंह, संगीता सिंह, रितिका, संगीता बोरा, आदि अध्यापकों द्वारा व छात्राओं में मधु यादव ,दिव्या, सलोनी, मुस्कान ,स्वाति सैनी, वंशिका मित्तल ,स्नेहा ,सलोनी आदि 210 महिलाओं ने प्रशिक्षण में भाग लिया।..प्रशिक्षित गौरा शक्ति टीम में,
म0का0 शशि बाला महिला हेल्पलाइन हरिद्वार
2- म0का0 शोभा
3- म0का0 सुष्मिता शामिल रहें।

More Stories
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…