कांवड़ मेले के लिए हरिद्वार पुलिस की तैयारियां शुरु, ग्राउण्ड जीरो पर पहुंचे पुलिस कप्तान…सिटी क्षेत्र में तमाम पुलिस ऑफिसर्स के साथ पार्किंग तथा यात्रा रूट का किया मुआयना…कांवड़ मेले का रूप निरंतर विस्तार ले रहा है, तैयारियां अभी से करनी जरूरी – एसएसपी अजय सिंह
कांवड़ मेला 2023 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए समय रहते आवश्यक प्रबंध एवं तैयारियां करने हेतु आज एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह द्वारा एसपी क्राइम श्रीमती रेखा यादव तथा नगर क्षेत्र के अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में यात्रा मार्ग तथा पार्किंग स्थलों का स्थलीय मुआयना किया।इस दौरान कांवड़ यात्रा के दौरान सामने आने वाली समस्याओं एवं उसके निस्तारण/निवारण के लिए मौजूद विकल्पों पर चर्चा करते हुए आवाजाही सुचारू रखने के लिए अन्य विकल्पों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान श्री अजय सिंह ने सी.सी.आर., दीनदयाल पार्किंग, अलकनंदा तिराहा, बैरागी कैंप, बूढ़ी माता तिराहा एवं ज्वालापुर क्षेत्र के यातायात मार्गों का निरीक्षण करते हुए अधिनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए।भ्रमण के दौरान ASP संचार विपिन कुमार, सीओ सिटी/सदर जूही मनराल, सीओ ट्रैफिक राकेश रावत के साथ ही स्थानीय थाना प्रभारी एवं ट्रैफिक इंस्पेक्टर व अन्य पुलिसअधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…