यौन शोषण के मुकदमे की धमकी देकर रकम मांगना कथित मां-बेटी को पड़ा मंहगा।जिम संचालक की शिकायत पर थाना कनखल में दर्ज किया गया था मुकदमा।ब्लैकमेल कर जगजीतपुर निवासी मां-बेटी ने मांगी थी ₹500000/- की रकम।बेटी को 14 दिन रिमांड पर जिला कारागार में किया दाखिल, फरार माँ की खोज जारी
थाना कनखल,,नारी अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार काम कर रही हरिद्वार पुलिस को जगजीतपुर स्थित मैक्स फिट जिम संचालक राघव वर्मा पुत्र श्री सतीश वर्मा निवासी ग्राम गागलहेड़ी कोतवाली सहारनपुर द्वारा शिकायत देकर बताया गया कि जगजीतपुर कनखल निवासी माँ-बेटी द्वारा उसे ब्लैकमेल कर ₹ 500000/- की मांग की जा रही हैं तथा भुगतान ना करने पर छेड़खानी और बलात्कार जैसे झूठे आरोप लगाकर फंसाने की धमकी दी जा रही है।प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना कनखल में दिनांक 15 मार्च 2023 को कथित मां-बेटी के विरुद्ध मु0अ0सं0 81/2023 धारा 384, 388, 506 भादवि दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान विवेचक ने आज आरोपी युवती को नियमानुसार हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय के आदेश के मुताबिक 14 दिन रिमांड पर जिला कारागार में दाखिल किया गया। फरार महिला की तलाश जारी है।

More Stories
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…