पेपर लीक प्रकरण में मुख्य आरोपी के भाई की हुई गिरफ्तारी,,,प्रभारी एसआईटी व एसपी क्राइम श्रीमती रेखा यादव द्वारा पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में दी जानकारी।
पेपर लीक प्रकरण के मुख्य आरोपी संजय धारीवाल के भाई सुधीर धारीवाल को पूछताछ उपरांत एसआईटी कार्यालय से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त द्वारा मुकद्दमा उपरोक्त के वांछित अभियुक्त संजय धारीवाल को छिपाने में सहायता तथा ए.ई भर्ती के अभ्यर्थियों को अपने करनाल स्थित आवास में नकल कराई गई।डेविड और संजय धारीवाल जो कि उक्त प्रकरण के मुख्य आरोपी है, की गिरफ्तारी पर ₹50 हजार का इनाम घोषित किया गया है। चल-अचल संपत्ति की कुर्की हेतु 82 सीआरपीसी की कार्रवाई के तहत मुनादी कराई जा चुकी है एवं धारा 83 सीआरपीसी के तहत कोर्ट में अग्रिम कार्रवाई की जा चुकी है। इनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।नाम पता अभियुक्त,सुधीर कुमार धारीवाल उर्फ सुशील उर्फ सतीश कुमार पुत्र सुरेन्द्र सिंह उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम मौहम्मदपुर जट कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार हाल पता नमस्ते चौक के पास प्लेट नम्बर 752 सेक्टर 04 करनाल हरियाणा।

More Stories
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…