तनवीर अली हरिद्वार:– विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित एसएसपी कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आज पर्यावरण संरक्षण को लेकर वृक्षारोपण किया गया।
एसएसपी कार्यालय रोशनाबाद में वृक्षारोपण के समय एसएसपी हरिद्वार सीओ सदर, एसपी क्राइम, सीओ सिटी, के साथ अन्य अधिकारी व पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेन्थिल अबुदई कृष्ण राज एस ने बताया की हर व्यक्ति को वृक्ष लगाना अति आवश्यक है उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से पर्यावरण पर एक खतरा मंडरा रहा है उसे एक छोटे से संकल्प से बचा जा सकता है यदि हर व्यक्ति एक पौधा लगाएं तो इससे पर्यावरण सुरक्षित हो सकता है।
आज उसी क्रम में हमारे द्वारा यह वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया है जिससे पर्यावरण को बचाया जा सके।एसएसपी हरिद्वार ने बताया कि आज कार्यालय में 40 पेड़ लगाए जा रहे हैं जिन की देखभाल पुलिस प्रशासन स्वयं करेगा। साथ ही उन्होंने बताया कि डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए प्रदेश में 15 तारीख तक पुलिस प्रशासन के द्वारा एक लाख पौधे लगाए जाने का एक लक्ष्य निर्धारित किया गया । जिसे जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में एस.पी. क्राइम प्रदीप कुमार राय, सीओ सदर डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे, सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह, समस्त शाखा प्रभारी पुलिस कार्यालय एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उपरोक्त के अतिरिक्त जनपद के विभिन्न कोतवाली/थानों/यातायात लाइन एवं कार्यालयों में भी वृक्षारोपण किया गया।







More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,