तनवीर अली हरिद्वार।
5000 का इनामी तमंचाधारी लुटेरा गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल बरामद; सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
हरिद्वार। थाना सिडकुल पुलिस ने तमंचे के बल पर बाइक और मोबाइल लूटने वाले गिरोह के एक और इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। मामले में दो आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है, जबकि चौथे फरार आरोपी की तलाश जारी है।
तमंचे के बल पर की थी वारदात
बीती 24 सितंबर को पंकज कुमार (निवासी अन्नेकी हेतमपुर, रोशनाबाद) ने थाना सिडकुल में शिकायत दर्ज कराई थी कि रानी रो नदी के पास दोपहर में चार अज्ञात बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनकी पल्सर मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लूट लिया। पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 402/2026 (धारा 309 (4) BNS) दर्ज कर जांच शुरू की थी।
एसएसपी ने घोषित किया था ₹5000 का इनाम
घटना की गम्भीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने 26 सितंबर को दो आरोपियों दीपक और आकाश उर्फ पहाड़ी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों पर एसएसपी द्वारा ₹5000-₹5000 का इनाम घोषित किया गया था।
औरंगाबाद तिराहे के पास से हुई गिरफ्तारी
लगातार जारी तलाश के बीच थाना सिडकुल पुलिस टीम ने 6 अक्टूबर को औरंगाबाद तिराहे से श्मशान घाट की ओर जाने वाले रास्ते से तीसरे इनामी आरोपी सुशांत झड़ियाल उर्फ लक्की (उम्र 19 वर्ष, निवासी नवोदय नगर, हरिद्वार) को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की बात स्वीकार की। पुलिस ने इसके पास से वीवो कंपनी का लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया है।
अपहरण के प्रयास में भी रहा है शामिल
पुलिस जांच में सामने आया है कि पकड़ा गया आरोपी रायपुर (देहरादून) निवासी एक महिला के अपहरण के प्रयास के मामले में भी शामिल रहा है।
शेष फरार आरोपी की तलाश तेज
थानाध्यक्ष अजय शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम (वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रवीण बिष्ट, उपनिरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा, अनिल बिष्ट, हेड कांस्टेबल संजय और कांस्टेबल मनीष कुमार) अब अंतिम फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर सम्भावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

More Stories
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,
अधिकारियों और बच्चों के बीच खास संवाद: सत्यम पाठशाला की अनूठी पहल, SSP कार्यालय पहुँचे बच्चे, SP क्राइम निशा यादव ने दिया सफलता का मंत्र…
हरिद्वार में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़: पथरी पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक में 9 बाइक बरामद, 2 शातिर दबोचे, एसएसपी नवनीत सिंह ने प्रेस वार्ता में किया वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा…