तनवीर अली हरिद्वार।
विजयदशमी महोत्सव में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा हुए शामिल, रावण दहन कर दिया बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश, विजयदशमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी भारतीय संस्कृति और जीवन दर्शन का है प्रतीक, राजीव शर्मा…
नवोदय नगर / भेल (हरिद्वार)। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने विजयदशमी के पावन पर्व पर क्षेत्र की विभिन्न रामलीला समितियों द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सवों में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने श्री रामलीला समिति सर्व समाज (नवोदय नगर), श्री नटराज रामलीला समिति (भेल सेक्टर-4) और रामलीला समिति (भेल सेक्टर-1) द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया और विधिवत रावण दहन कर क्षेत्रवासियों को बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना और प्रभु श्रीराम की आरती के साथ हुआ। मंच पर आयोजकों द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया।
उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा, “विजयदशमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी भारतीय संस्कृति और जीवन दर्शन का प्रतीक है। यह पर्व हमें सिखाता है कि सत्य और धर्म की राह कितनी भी कठिन क्यों न हो, अंत में विजय सत्य की ही होती है।”
इसके पश्चात, राजीव शर्मा ने सर्व समाज नवोदय नगर और भेल क्षेत्रों में रावण के पुतलों का दहन किया। रावण का पुतला धूं-धूं कर जलते ही पूरा क्षेत्र “जय श्रीराम” और “बोलो सियापति रामचंद्र की जय” के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा।
महोत्सव के दौरान भव्य आतिशबाजी, रंगारंग झांकियों और जीवंत रामलीला मंचन ने पूरे वातावरण को भक्तिमय व दिव्य बना दिया। इस अवसर पर उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों ने प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलने तथा नशाखोरी, भ्रष्टाचार और अन्य सामाजिक कुरीतियों को त्यागने का संकल्प लिया।
समारोह के सफल और भव्य आयोजन के लिए राजीव शर्मा ने सभी रामलीला समितियों के पदाधिकारियों, कलाकारों व आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकसूत्र में पिरोने और नई पीढ़ी को अपने धर्म व संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं। अंत में सभी ने दीपमालाओं व आतिशबाजी के बीच उल्लासपूर्वक विजयदशमी का पर्व मनाया।

More Stories
दून में उल्लास के साथ हुआ रावण पुतला दहन: SSP डोबाल के नेतृत्व में अलर्ट रही पुलिस, सुरक्षा घेरे में निपटा दशहरा पर्वरावण दहन पर सड़कों पर दिखी पुलिस की भारी व्यस्तता: ड्रोन और बीडीएस की निगरानी में सकुशल संपन्न हुआ आयोजन, परेड ग्राउंड समेत जिलेभर में शांतिपूर्ण ढंग से हुआ रावण का पुतला दहन, चाक-चौबंद सुरक्षा से बेफिक्र दिखे श्रद्धालु…
सड़क हादसे में झबरेड़ा कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल चालक प्रमोद कुमार का निधन, एसएसपी और पुलिस अधिकारियों ने घर पहुँच परिजनों से की मुलाकात, ससम्मान नम आंखों से दी अंतिम विदाई…
रेलवे स्टेशनों पर GRP उत्तराखंड व RPF का संयुक्त अभियान: साइबर ठगी से बचाव और सुरक्षित रेल यात्रा के लिए यात्रियों को किया जागरूक, अभियान में यात्रियों को सुरक्षित के लिए दी गई कई जानकारियां…