तनवीर अली हरिद्वार:—अखिल भारतीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह के आह्वान पर बढ़ती हुई महंगाई एवं बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में आज 4 जून 2021 को रुड़की महानगर कांग्रेस द्वारा सांकेतिक उपवास के उपरांत रुड़की तहसील परिसर पहुंचकर एसडीएम महोदया श्रीमती नमामि बंसल जी द्वारा भारत के महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित किया।
इस दौरान किसान नेता राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि, इस समय भारत में प्रतिदिन 16 लाख वैक्सीन लगाई जा रही है और यदि इसी रफ्तार से वैक्सीन लगाई गई तो दूसरी डोज़ देते देते 3 वर्ष का समय लग जाएगा। इस बीच कॅरोना महामारी से देशवासियों की जान कैसे बचेगी।
महानगर अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि दूसरे देशों ने मई 2020 में ही वैक्सीन के आर्डर दे दिए थे,जबकि भारत ने पहला ऑर्डर जनवरी 2021 में दिया। सूत्रों के मुताबिक ये आर्डर 39 करोड ही दिया गया जबकि देश की जनसंख्या 140 करोड़ है।
वैक्सीनेशन के संबंध में बोलते हुए पूर्व सचिव जगदेव सिंह सेखों ने कहा कि, भारत सरकार के अनुसार 31 मई 2021 तक भारत में केवल 21.31 करोड़ वैक्सीन की ही पहली डोज़ लगाई गई।जबकि दोनों खुराक केवल 4.45 करोड़ भारतीयों को ही मिली। जो भारतीय आबादी का केवल 3.17% प्रतिशत है। पिछले 134 दिनों में यह औसतन 16 लाख प्रतिदिन खुराक है। अब सरकार बताए कि आने वाली कॅरोना की तीसरी लहर से जनता को किस प्रकार बचाएगी, जबकि उनकी खुराक देने की समय सीमा ही 3 साल के लगभग होगी।
प्रवक्ता उमेद गाजी एवं नेता सुशील कश्यप ने संयुक्त रूप से कहा कि, भारत वैक्सीनेशन के निर्यात में लगा हुआ है और 5.50 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन निर्यात कर चुका है। जबकि भारतीयों को इस समय वैक्सीन की बहुत ज्यादा आवश्यकता है।
ज्ञापन देने वालों में श्रीमती रश्मि चौधरी,पूर्व पार्षद संजय गुड्डू,श्रवण गोस्वामी,मकसूद हसन, मोहम्मद मुस्तकीम, भूषण त्यागी,शिव कश्यप, शोभा शर्मा,राहुल सैनी,सुभाष कश्यप,राशिद कुरैशी, मोहम्मद मुस्तकीम आदि उपस्थित रहे।


More Stories
उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने ऑनलाइन परीक्षा में सेंधमारी करने वाले एसएससी (SSC) परीक्षा नकल गिरोह के मुख्य सरगना, शुभम भटनागर, को सहारनपुर से किया गिरफ्तार, गिरोह के तीन सदस्यों की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी, गिरफ्तार अभियुक्त ने तैयार किया था सर्वर रूम, परीक्षा लैब एवं अन्डर ग्राउण्ड चेम्बर,
माँ सरस्वती पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, बहादराबाद, हरिद्वार सत्र 2025-26 का कक्षा – 12 सी०बी०एस०ई बोर्ड का परीक्षा परिणाम रहा 98.6%,, विद्यालय संस्थापक श्री दयानन्द चौहान , मैनेजर अमित कुमार, प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार, समस्त अध्यापक और अध्यापिकाओं ने बच्चों को दी शुभकामनाएं,
नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 04 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जें से 1 किलो 220 ग्राम अवैध गाँजा, 146.50 ग्राम अवैध चरस तथा 65 टैट्रा पैक अवैध देसी शराब हुई बरामद,