कुम्भ मेला 2027: सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और आपदा प्रबंधन की एसओपी का पुनः परीक्षण करने के निर्देश, आईजी) कुम्भ मेला, डाॅ. योगेन्द्र सिंह रावत ने मेला पुलिस अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक…

तनवीर अली हरिद्वार।

कुम्भ मेला 2027: सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और आपदा प्रबंधन की एसओपी का पुनः परीक्षण करने के निर्देश, आईजी) कुम्भ मेला, डाॅ. योगेन्द्र सिंह रावत ने मेला पुलिस अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक,

​हरिद्वार (21 अक्टूबर 2026):

कुम्भ मेला सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से सीसीआर हरिद्वार में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कुम्भ मेला, डाॅ. योगेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में मेला पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

​बैठक के दौरान आईजी कुम्भ ने कुम्भ मेला 2027 के मद्देनजर तैयार की गई आपदा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, अग्निशमन, सुरक्षा एवं संचार योजनाओं की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पुनर्मूल्यांकन कर आवश्यक संशोधन के साथ दोबारा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

​इसके साथ ही उन्होंने कुम्भ मेला व यातायात पुलिस लाइन्स के निर्माण कार्यों, जवानों की आवासीय व्यवस्था तथा मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी प्रचलित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा मॉक ड्रिल कैलेंडर के अनुसार समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करने की हिदायत दी।

​इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (कुम्भ मेला) आयुष अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भट्ट, विपिन कुमार (दूरसंचार), मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव सहित मेला पुलिस के तमाम वरिष्ठ अधिकारी व शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

You may have missed