उत्तराखण्ड STF की बड़ी कार्रवाई: आशारोड़ी चेक पोस्ट पर 1 किलो 108 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार- कसोल से लाकर देहरादून में सप्लाई करने की फिराक में था आरोपी, STF और ANTF की संयुक्त कार्रवाई, एसएसपी STF अजय सिंह के निर्देश पर राज्य को नशामुक्त बनाने का अभियान लगातार जारी…

तनवीर अली हरिद्वार।

  • एसएसपी STF अजय सिंह के निर्देश पर राज्य को नशामुक्त बनाने का अभियान लगातार जारी

​– कसोल से लाकर देहरादून में सप्लाई करने की फिराक में था आरोपी, STF और ANTF की संयुक्त कार्रवाई

– एसएसपी STF अजय सिंह के निर्देश पर राज्य को नशामुक्त बनाने का अभियान लगातार जारी

देहरादून:-उत्तराखण्ड STF (स्पेशल टास्क फोर्स) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। STF टीम ने सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास से 1 किलो 108 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद की गई चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी आंकी जा रही है।

​तकनीकी इनपुट और चेकिंग के दौरान धपचा आरोपी

​एसएसपी STF उत्तराखण्ड अजय सिंह द्वारा राज्य में बढ़ती नशामुक्ति की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने और मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में STF/ANTF की टीम ने तकनीकी और मैनुअल इनपुट विकसित किए।

​सटीक सूचना मिलने पर टीम ने आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, जिसके पास मौजूद काले रंग के बैग से 1108 ग्राम चरस बरामद हुई। ड्रग डिटेक्शन किट से परीक्षण करने पर पदार्थ के चरस होने की पुष्टि हुई।

​हिमाचल प्रदेश के कसोल से जुड़ा है तस्करी का तार

​गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान युसुफ (उम्र 22 वर्ष) पुत्र तौसीफ, निवासी ग्रीन व्यू, दून गली, मालसी, देहरादून (मूल निवासी- पटना, बिहार) के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने खुलासा किया कि वह हिमाचल प्रदेश के कुल्लू स्थित कसोल क्षेत्र से यह चरस सस्ते दामों पर लाकर देहरादून के युवाओं को बेचने वाला था।

​मुकदमा दर्ज और पुलिस टीम

​अभियुक्त के खिलाफ थाना क्लेमेंटाउन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई और इसके अन्य नेटवर्क की टटोल कर रही है।

​इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली STF/ANTF टीम में निरीक्षक भवानी शंकर पंत, उपनिरीक्षक दीपक मैठानी, का0 रवि पंत, का0 प्रदीप कुमार, का0 दीपक नेगी तथा थाना क्लेमनटाउन से उ.नि. विवेक भण्डारी और कान्स. रणवीर शाह शामिल रहे।

​एसएसपी अजय सिंह की अपील

​एसएसपी STF उत्तराखण्ड अजय सिंह ने छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की है कि वे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया है कि वे किसी भी लालच में आकर नशा तस्करी जैसे गंभीर अपराधों का हिस्सा न बनें। यदि किसी को भी नशा तस्करी से जुड़ी कोई सूचना मिले, तो वह तुरंत निकटतम पुलिस स्टेशन या STF/ANTF उत्तराखण्ड को सूचित करें।

  • ​“नशे को कहें ना, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य को कहें हाँ।”

You may have missed