तनवीर अली हरिद्वार।
लक्सर में जानलेवा फायरिंग का आरोपी पारस अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने की त्वरित दबिश, भागने की फिराक में था आरोपी, एक अन्य आरोपी पहले ही भेजा जा चुका है जेल, कब्जे से अवैध .315 बोर तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद,
लक्सर (हरिद्वार):
उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के लक्सर कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े सार्वजनिक स्थान पर युवक पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे वांछित आरोपी पारस को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था और क्षेत्र से भागने की फिराक में था। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 09 अक्टूबर 2026 को वादी सुमित कुमार (पुत्र महिपाल, निवासी- अकोढ़ा कलां, कोतवाली लक्सर) ने पुलिस को सूचना दी थी कि बहादरपुर निवासी रितिक ने अपने साथी के साथ मिलकर उनके भाई राकेश के साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से उन पर फायरिंग कर दी। इस गंभीर घटना का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली लक्सर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुकदमा (मु0अ0सं0: 1044/26) दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।
पुलिस की अब तक की कार्यवाई और गिरफ्तारी
घटना के तुरंत बाद हरकत में आई पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी रितिक को 11 अक्टूबर 2026 को ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था। वहीं, मामले में शामिल दूसरे आरोपी पारस (पुत्र बिट्टू, निवासी- केशव नगर, वार्ड नं. 10, कोतवाली लक्सर) की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी।
20 अक्टूबर 2026 को ठोस सुरागरसी-पतारसी के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी पारस को लक्सर क्षेत्र से दबोच लिया, जब वह कहीं भागने की फिराक में था।
बरामदगी
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी पारस के कब्जे से निम्नलिखित सामग्री बरामद की है:
- एक अवैध .315 बोर तमंचा
- एक जिंदा कारतूस
प्रकरण में शामिल अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश अभी भी जारी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में निम्नलिखित अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे:
- प्रवीण सिंह कोश्यारी (प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली लक्सर)
- राजेश बिष्ट (वरिष्ठ उपनिरीक्षक)
- समीप पाण्डेय (उपनिरीक्षक)
- अनिल वर्मा (कांस्टेबल)

More Stories
दून में उल्लास के साथ हुआ रावण पुतला दहन: SSP डोबाल के नेतृत्व में अलर्ट रही पुलिस, सुरक्षा घेरे में निपटा दशहरा पर्वरावण दहन पर सड़कों पर दिखी पुलिस की भारी व्यस्तता: ड्रोन और बीडीएस की निगरानी में सकुशल संपन्न हुआ आयोजन, परेड ग्राउंड समेत जिलेभर में शांतिपूर्ण ढंग से हुआ रावण का पुतला दहन, चाक-चौबंद सुरक्षा से बेफिक्र दिखे श्रद्धालु…
विजयदशमी महोत्सव में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा हुए शामिल, रावण दहन कर दिया बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश, विजयदशमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी भारतीय संस्कृति और जीवन दर्शन का है प्रतीक, राजीव शर्मा…
सड़क हादसे में झबरेड़ा कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल चालक प्रमोद कुमार का निधन, एसएसपी और पुलिस अधिकारियों ने घर पहुँच परिजनों से की मुलाकात, ससम्मान नम आंखों से दी अंतिम विदाई…