हरिद्वार: जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में लालढांग स्थित रसूलपुर मिट्ठीबेरी के संबंध में विस्तृत रूप से विचार-विमर्श हुआ, जिसमें डीएफओ नीरज कुमार एवं वनाधिकार समिति की अध्यक्षा सुश्री श्रुति लखेड़ा ने वनाधिकार के संबंध में अपने-अपने पक्ष रखे। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने सभी पक्षों को सुनने के बाद निर्देश दिये कि इस प्रकरण से संबंधित जितने भी प्रमाण हैं, एक सप्ताह में उपलब्ध करा दिये जाएं।
बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री अमन अनिरूद्ध भी उपस्थित थे।


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,