हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के भिक्कमपुर ग्राम प्रधान पर नौकरी दिलाने के नाम पर कल पड़ोसी गांव फतवा की एक युवती ने अपने साथ छेड़खानी करने व तमंचे की नोक पर होटल में ले जाकर दुराचार करने का प्रयास करने का आरोप लगाया था। मामले में हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा था।भिक्कमपुर पुलिस चौकी में लक्सर कोतवाली निरीक्षक प्रदीप चौहान ने परिजनों व कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया था।कि ग्राम प्रधान जुल्फकार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।लक्सर पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आज पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान जुल्फकार अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी बीएस चौहान का कहना है।कि आरोपी ग्राम प्रधान जुल्फकार अंसारी को आज गिरफ्तार लिया गया है।और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,