हरिद्वार:–कुमाऊँ के बाद अब गढ़वाल में भी कांग्रेस परिवर्तन यात्रा करने जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता परिवर्तन यात्रा की तैयारी में जुट गए है। हरिद्वार की रानीपुर विधानसभा में यात्रा की तैयारी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक कर यात्रा को सफल बनाने पर चर्चा की। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश सचिव महेश प्रताप राणा ने बताया कि 18 सितंबर से हरिद्वार में हर की पौड़ी से इस यात्रा की शुरुआत होगी। हरिद्वार जिले की सभी 11 विधानसभाओं में ये यात्रा निकाली जाएगी। कांग्रेस के पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव समेत कई बड़े नेता इस यात्रा में शामिल होंगे। महेश प्रताप राणा ने आरोप लगाया कि भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी से पलायन कर रहे है और इस पलायन को रोकने के लिए ही भाजपा कि भ्रामक चुनावी सर्वे कराकर कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास कर रही है। भाजपा उत्तराखंड में डूबता जहाज है और कांग्रेस को परिवर्तन यात्रा इस जहाज को पूरा डुबो देगी।
कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम कमेटी के सदस्य महेश प्रताप राणा ने कहा कि भाजपा के पक्ष में प्रायोजित, आधारहीन तथा वास्तविकता से परे सर्वे दिखाकर देश की जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। सर्वे में भाजपा को 43 प्रतिशत, कांग्रेस को 33 प्रतिशत तथा आम आदमी पार्टी को 15 प्रतिशत वोट मिलना बताया जा रहा है।जबकि जमीनी सच्चाई इससे एकदम अलग है।कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए महेश प्रताप राणा ने कहा कि देश की जनता अब सब कुछ जान चुकी है और गुमराह नहीं होने वाली है।भाजपा के पक्ष में हेराफेरी कर सर्वे जारी करना भरोसे को खोने जैसा है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा की आर्थिक नीतियां सही होती तो प्रदेश में बेरोजगारी इतना विकराल रूप नहीं लेती। बेरोजगारी का मुद्दा केवल राज्य का ही नहीं बल्कि पूरे देश का है। पर्वतीय क्षेत्र के लोग पलायन से इसलिए ग्रसित है कि वहां जीवन के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं नदारद हैं।बेरोजगारी की वजह से पर्वतीय क्षेत्र से युवाओं पैतृक संपत्ति को छोड़कर मैदानों की तरफ भागना पड़ रहा है,महेश प्रताप राणा ने यह भी कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने के लिए कांग्रेस वृहद स्तर से व्यापक एवं व्यवहारिक नीति बना चुकी है। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा ने प्रदेश की जनता को संदेश दे दिया है। 21वीं सदी की भाजपा सरकार प्रदेश की जनता को स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं दे पा रही है।
बैठक मे गुलबीर सिंह ब्लाक अध्यक्ष, मेहर सिंह चीफ साहब, मनीराम बागडी, डाक्टर डी डी सरीन, एस एस रावत, विजेन्द्र चौहान,श्रीमति तिलका देवी,संजय बाल्मीकि,विनोद घाघरिया,संजय कर्दम,आर एम अस्थाना,आर एस बघेल,लाल सिंह,रणबीर सिंह, कमल जीत रूहेला, नीतिश कुमार, कपिल रूहेला,प्रीतम बर्मन,अखिलेश मिश्रा,लक्ष्मी प्रसाद, मुहम्मद जाफर,आर्यन, यूएन सिंह,शिव शरण यादव ,राजेन्द्र कुमार,सुमित कुमार आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।



More Stories
दिव्य और भव्य होगा आगामी अर्द्धकुंभ… निर्माण कार्यों में लापरवाही पर होगा कड़ा एक्शन…कई करोड़ श्रद्धालुओं के आने की है उम्मीद… साधु संत नहीं है नाराज….सोनिका, मेलाधिकारी
मुख्य विकास अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा रा.प्रा.विद्यालय का किया औचक निरीक्षण…कार्मिक नहीं दिखा पाए स्टॉक रजिस्टर… सरकारी कार्यालयों, संस्थानों आदि का आगे भी चलता रहेगा औचक निरीक्षण…सीडीओ…
मेट्रो हॉस्पिटल में सर्वश्रेष्ठ डाक्टर का पुरस्कार डॉ0 नितिन कुमार चंचल व डॉ0 शिबा खान को दिया गया स्टाफ ऑफ़ दी ईयर का अवार्ड…दीपावली पर मेट्रो अस्पताल हरिद्वार को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास के साथ मरीजों को अच्छी चिकित्सा सुविधांए प्रदान की जाएगी, डॉ॰ अरशद इकबाल,मेट्रो अस्पताल हरिद्वार युनिट हेड…