राशन कार्ड ऑनलाइन बनवाना अब पासपोर्ट बनवाने से भी मुश्किल हो गया है। इसके लिए उपभोक्ता को करीब दस से बारह प्रकार के दस्तावेज लगाने पड़ रहे हैं। इसके बावजूद इसे बनने में दो से तीन माह का समय लग रहा है। साथ ही इसमें यूनिट अपडेट और नवीनीकरण कार्य करवाना भी इतना ही मुश्किल हो गया है। जबकि पासपोर्ट बनने में मात्र चार प्रकार के दस्तावेज लग रहे हैं और यदि तत्काल आवश्यकता हो तो यह दस दिन में बनकर घर पहुंच रहा है।
इन दिनों जिला पूर्ति विभाग में राशन कार्ड से संबंधित समस्याओं को लेकर पहुंचने वाले उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने लग गई है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण राशन कार्ड बनवाने या इसमें संशोधन और नवीनीकरण की प्रक्रिया का जटिल होना है। जिस कारण कर्मचारियों के साथ नोकझोंक भी आम बात हो गई है। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी पर्वतीय इलाकों में रहने वाले लोगों को हो रही है।
इन्हें राशन कार्ड के कार्य के लिए कई किमी दूर अपने नजदीकी ब्लॉक कार्यालय या फिर तहसील जाना पड़ता है। जिस कारण पूरा दिन तो बर्बाद होता ही है, साथ ही उनका काम भी नहीं हो पाता है। दरअसल, केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य योजना के लिए नया सॉफ्टवेयर बनाया है। जिसके तहत हर राशन कार्ड को अपडेट किया जा रहा है। इसमें दस्तावेजों को अपलोड किए बिना नया कार्ड जारी नहीं हो सकता। पर इसमें अधिक समय लगने के कारण उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। बिना राशनकार्ड ऑनलाइन किए राशन भी नहीं मिल रहा है। राशन कार्ड बनवाने में उपभोक्ता को करीब दस से बारह प्रकार के दस्तावेज लगाने के कारण कार्ड देरी से बनने से राशन नही मिल पा रहा है।


More Stories
एसएसपी देहरादून की सख्ती के सामने फिर अपराधियों ने टेके घुटने, ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत सघन चेकिंग के दौरान दून पुलिस की शातिर बदमाश के साथ हुई मुठभेड़,पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त हुआ घायल, अभियुक्त के कब्जे से देशी तमंचा व कारतूस हुआ बरामद, घटना में प्रयुक्त कार को किया सीज…
ऑपरेशन प्रहार के तहत गैंगस्टरों पर पथरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही,गैंग लीडर भूरा उर्फ बबलू सहित 3 गैंगस्टरर्स को पुलिस ने लिया अपनी गिरफ्त में,भूरा उर्फ बबलू इससे पहले भी पुलिस मुठभेड़ के बाद खा चुका है जेल की हवा,हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से थर्राये गैंगस्टर,
चारधाम यात्रा की तैयारियों हुई तेज, व्यवस्थाओं के निरीक्षण के लिए हरिद्वार पहुंची पुलिस मुख्यालय से आईजी विम्मी सचदेवा रमन,चारधाम यात्रा के दृष्टिगत साझा किया रोड़मैप, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश,