हरिद्वार:–आस्था की नगरी पिरान कलियर में एक विकलांग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम देने वाले तीनो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार तीनो आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया। आरोप है कि बीती 27 अगस्त की रात विकलांग लड़की को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और अश्लील वीडियो बनाकर शोसल मीडिया पर वायरल किया गया था, पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की और आज कलियर निवासी तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
आपको बता दे कि कलियर थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन दोस्तों ने एक विकलांग लड़की को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर अपनी हवस का शिकार बना डाला था। इतना ही नहीं, आरोपियों ने अपने मोबाइल से उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया था। ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवती ने अपनी पीड़ा पुलिस से बयान की और तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने गैंग रेप का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की और मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना का खुलासा करते हुए एसपी देहात प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि पिरान कलियर स्थित टीन शेड में बैठी एक अपाहिज लड़की को बीती 27 अगस्त की रात तीन दोस्तो ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। आरोपियों ने पीड़ित लड़की का अश्लील वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता ने कलियर थाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की और तीनों आरोपी भूरा उर्फ गुलफाम, शब्बू और तैय्यब निवासी कलियर को गिरफ्तार कर लिया। तीनो आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,