तनवीर अली हरिद्वार – उत्तराखंड पुलिस अब हाई टेक होती जा रही है। हरिद्वार में चल रहे सीपीयू वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाया गया है। सैमसंग टैग के जरिया अब ये वाहन पुलिस कंट्रोल रूम से आसानी से कंट्रोल हो सकेंगे। एसएसपी सेंथिल अवुदई कृष्णराज एस ने हरी झंडी देकर इन वाहनों को रवाना किया।
इस दौरान उन्होंने बताया कि अभी ट्रायल बेस पर इन वाहनों में सैमसंग टैग लगाकर जीपीएस से जोड़ा गया है। यदि आगे ये तकनीक कामयाब होती है तो सीपीयू के साथ ही चेतक आदि सभी वाहनों को भी इस तकनीक से जोड़ा जाएगा। उन्होंने ये भी बताया कि जीपीएस सिस्टम लगने के बाद अब ये सभी वाहन पुलिस कंट्रोल रूम की निगरानी में रहेंगे। यदि कही भी कोई घटना होती है तो तुरंत ही इन वाहनों को ट्रेस कर घटना स्थल पर भेज दिया जाएगा।


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,