हरिद्वार: जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय को जनपद के लक्सर तहसील में रात के समय कुछ स्टोन क्रेशरों द्वारा गंगा एवम बाण गंगा नदियों से अवैध खनन की शिकायत प्राप्त हो रही थी, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला खनन अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी लक्सर को इस अवैध खनन/भण्डारण/परिवहन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने तथा अनियमित्ता पाये जाने पर संलिप्त स्टोन क्रेशरों को सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने के लिये सीज करने के निर्देश दिये थे।
जिला खान अधिकारी/भू-वैज्ञानिक रवि नेगी, उपजिलाधिकारी (शेलेन्द्र नेगी), तहसीलदार रमोला उप राजस्व निरीक्षक आदि की संयुक्त टीम ने आज लक्सर क्षेत्र में छापेमारी की कार्यवाही की, जिसमें अवैध खनन/ भंडारण/ परिवहन में संलिप्त लिम्ब्रा स्टोन क्रेशर की पैमाइश करने पर क्रेशरों द्वारा अवैध भंडारण करने पर कार्यवाही कि गई ।
संयुक्त दल की जांच में क्रेशर में लगभग 5000 हजार टन अवैध भंडारित उपखनिज पर 20 लाख रूपये का अर्थदण्ड लगाते हुये, क्रेशर को अग्रिम आदेशों तक सीज कर दिया गया है।
यह जानकारी जिला खान अधिकारी/भू-वैज्ञानिक रवि नेगी ने दी।




More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,