पतंजलि योगपीठ में आचार्य बालकृष्ण के जन्मोत्सव पर हुआ ब्लड डोनेट कैंप का आयोजन
हरिद्वार पतंजलि योग पीठ के महामंत्री एवं विख्यात आयुर्वेदाचार्य आचार्य बालकृष्ण का आज जन्म दिवस धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन पतंजलि योगपीठ द्वारा 4 अगस्त को जड़ी-बूटी दिवस के रूप में हर वर्ष धूमधाम के साथ मनाया जाता है।इस बार भी कोरोना संक्रमण के चलते पतंजलि योग पीठ फेस टू में सूक्ष्म रूप में उनका जन्मदिन मनाया गया।
इस मौके पर योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने रक्तदान किया, योग गुरु बाबा रामदेव ने रक्तदान कर आचार्य बालकृष्ण को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्तदान बहुत जरूरी है हर व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए, रक्तदान करके हम कई जिंदगी बचा सकते हैं।
आज पतंजलि योगपीठ में आचार्य बालकृष्ण के जन्मोत्सव पर ब्लड डोनेट कैंप का आयोजन किया गया जिसमें आचार्य बालकृष्ण वह योग गुरु बाबा रामदेव ने रक्तदान किया इस अवसर पर पतंजलि के कर्मचारियों योगाचार्य उन्हें भी रक्तदान शिविर में भाग लिया और रक्त का दान किया इस अवसर पर सैकड़ों योगाचार्य व कर्मचारियों ने रक्त का दान कर महादान में अहम भूमिका निभाई रक्तदान शिविर मैं प्रातः 8:00 बजे से ही रक्त का दान करने वाले लोगों के रजिस्ट्रेशन किए गए इसके पश्चात ब्लड डोनेट किया गयाइस मौके पर पतंजलि योगपीठ के स्वयंसेवी और डॉक्टरों की टीम भी मौजूद रहे।


More Stories
करवाचौथ पर धामी सरकार का बड़ा तोहफ़ा: 29 अक्टूबर को उत्तराखंड की सभी महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, शासकीय,अशासकीय कार्यालयों, स्कूलों और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में तैनात महिला कर्मियों को मिलेगा अवकाश; शासन ने जारी किए आदेश…
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,