तनवीर अली हरिद्वार:— प्रदेश में कोरोनावायरस के मामले अब घटने शुरू हो गए हैं प्रदेश में शनिवार को कोरोना के 38 नए मरीज मिले और किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई। राजधानी देहरादून में सर्वाधिक 11 नए मरीज मिले जबकि रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में एक भी मरीज नहीं मिला और अन्य सभी जिलों में दस से कम नए मरीज मिले हैं। शनिवार को 25 हजार से अधिक सैंपलों की रिपोर्ट आई जबकि 24 हजार से अधिक सैंपल जांच के लिए भेजे गए। विभिन्न जिलों में अस्पतालों व होम आईसोलेशन में रह रहे 56 मरीजों को इलाज व ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया जिससे राज्य में ठीक होने वाले कुल मरीजों की संख्या तीन लाख 28 हजार से अधिक हो गई है। जबकि 632 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। राज्य में शनिवार को कोरोनो संक्रमण की दर 0.15 प्रतिशत रही जबकि मरीजों के ठीक होने का प्रतिशत 96 के करीब चल रहा है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने…. संक्रमण से कितनी हुई मौत….. कितने हुए ठीक…. देखें आंकड़े….

More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,