प्रदेश में बालक और बालिकाओं के बीच लैंगिक असमानता को कम करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। विभाग की मंत्री रेखा आर्य ने आज हरिद्वार पहुंचकर नवजात बालिकाओं की माताओं को महालक्ष्मी किट बांटी इस किट में बच्चे के जन्म के दौरान और उसके पालन-पोषण के लिए उपयोगी सामान शामिल है। कार्यक्रम में सौ महिलाओं को किट दी गई। मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि बच्चियों के लालन-पालन के लिए महालक्ष्मी किट वितरण किया जा रहा है। महिलाएं खुशी से किट को प्राप्त कर रही हैं प्रदेश में लैंगिक असमानता दूर करने के लिए विभाग की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है।
यह बात आज महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री श्रीमति रेखा आर्य ने बाल विकास परियोजना बहादराबाद प्रथम की ओर से आज मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना बहदराबाद में आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि समाज मे बेटी के बारे में गलत धारणा है कि बेटी इज़्ज़त है और बेटों के लिए संपत्ति। कहा कि अब हमें यह धारणा बदलनी है, बेटियां हमारी इज़्ज़त भी है और उसकी संपत्ति भी । उन्होंने सरकार की बेटी पैदा होने पर 11 हज़ार की धनराशि वाली योजना का जिक्र किया और कहा कि यह सिर्फ हमारी सरकार ने किया। उन्होंने महिलाओ से अपनी बच्चियों को सुरक्षित वातावरण देने की अपील की।
उन्होंने सभी को बधाई देकर कहा कि आप ने बेटी को जन्म दिया। राज्य सरकार आपकी आभारी है। बेटियां हमारी शान है और अभिमान भी। इन बेटियों से ही संसार संचालित होता है। कहा कि सरकार मातृ शक्तियों को बच्चे के साथ स्वच्छ और स्वस्थ रखना चाहती है, इसी क्रम में मुख्यमंत्री महा लक्ष्मी योजना की शुरुआत की गई है। बताया कि वैष्णवी किट से इसकी शुरुआत की गई थी, जो इसका मिनी रूप थी। कार्यक्रम में करीब 100 महिलाओ को मुख्यमंत्री महा लक्ष्मी योजना किट वितरित की गयी।
रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना श्री मति रेखा आर्य की ही देन है, जिसे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने लागू किया। कहा कि श्री मति आर्य जी की विकास परक योजनाओ का लाभ आज प्रदेश की महिलाओं को मिल रहा है।
इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी देव सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री मति सुलेखा सहगल, ग्राम प्रधान श्री मति सुनीता राणा, सभासद श्री मति गरिमा सिंह, मंडल अध्यक्ष श्री मति शीतल पुंडीर, अध्यक्ष दुग्ध संघ हरिद्वार डॉ रणवीर सिंह, श्री मति विमला, श्री मति संतोष सैनी, श्री मति रजनी वर्मा, श्री मति मन्नू रावत, श्री मति रीना गुप्ता आदि मौजूद रहे।
बहादराबाद मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, प्रसव उपरांत मां और नवजात बच्चियों को स्वच्छ, स्वस्थ व पोषक जीवन देने के साथ लैंगिक असमानता को दूर करने के सहायक होगी।




More Stories
दिव्य और भव्य होगा आगामी अर्द्धकुंभ… निर्माण कार्यों में लापरवाही पर होगा कड़ा एक्शन…कई करोड़ श्रद्धालुओं के आने की है उम्मीद… साधु संत नहीं है नाराज….सोनिका, मेलाधिकारी
मुख्य विकास अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा रा.प्रा.विद्यालय का किया औचक निरीक्षण…कार्मिक नहीं दिखा पाए स्टॉक रजिस्टर… सरकारी कार्यालयों, संस्थानों आदि का आगे भी चलता रहेगा औचक निरीक्षण…सीडीओ…
मेट्रो हॉस्पिटल में सर्वश्रेष्ठ डाक्टर का पुरस्कार डॉ0 नितिन कुमार चंचल व डॉ0 शिबा खान को दिया गया स्टाफ ऑफ़ दी ईयर का अवार्ड…दीपावली पर मेट्रो अस्पताल हरिद्वार को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास के साथ मरीजों को अच्छी चिकित्सा सुविधांए प्रदान की जाएगी, डॉ॰ अरशद इकबाल,मेट्रो अस्पताल हरिद्वार युनिट हेड…