हरिद्वार की ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने हरिद्वार के औरंगाबाद छेत्र में एक क्लिनिक को सीज करने की कार्यवाही की,जिससे छेत्र के क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मच गया,आपको बतादे अभी कुछ दिन पहले ही ड्रग इंस्पेक्टर ने छेत्र में क्लीनिकों और मेडिकल स्टोरों के लिये एक अभियान चलाया था जिस पर वहाँ मौजूद व्यक्ति को विपुल क्लिनिक के वैध दस्तावेज दिखाने को कहा था,तो वही ड्रग इंस्पेक्टर ने दस्तावेज ना दिखाने पर क्लीनिक पर ताला जड़ दिया था और संबंधित विभाग में क्लिनिक से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा था लेकिन क्लिनिक संचालक ने दबंगई दिखाते हुये ताला तोड़ कर फिर से क्लीनिक संचालित कर लिया था।
तो वही इस पूरे मामले पर ड्रग इंस्पेक्टर ने हरिद्वार सी.एम.ओ. को इस बाबत जानकारी दी, जिसके बाद सी.एम.ओ. के निर्देश पर एडिशनल सी.एम.ओ.पंकज जैन और ड्रग इंस्पेक्टर ने सयुक्त रूप से मौके पर पहुँच छापा मार क्लिनिक को सीज कर दिया, तो वही अधिकारियों का कहना है कि इस क्लीनिक में जो पैथलॉजी लेब भी संचालित हो रही है जिसके मानक पूरी भी पूरी तरह से वैध नही लग रहे है तो इस पर भी जाँच कर कार्यवाही की जायेगी,साथ ही ड्रग इंस्पेक्टर ने अन्य क्लिनिक संचालकों व मेडिकल संचालकों को हिदायत देकर कहा कि जनता की सेहत से खिलवाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नही किया जायेगा,और इसलिये दवाइयों का सही तरीके से रख रखाव रखे किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरते,क्योंकि दवा को सही स्टोरेज ना मिलने से उसका असर तो कम होगा ही और अगर दवाई की वैधता समाप्त हो जाये तो उसका गलत रिएक्शन भी सामने आ सकता है इसलिये दवाइयों को रखते समय मेडिकल स्टोर संचालकों को सावधानियां बरतनी चाहिये, साथ ही उन्होंने दवा उपभोगताओं से भी कहा कि उचित मेडिकल स्टोरों से ही दवा खरीदे,और कुशल चिकित्सको से ही अपना उपचार करवाएं।


More Stories
करवाचौथ पर धामी सरकार का बड़ा तोहफ़ा: 29 अक्टूबर को उत्तराखंड की सभी महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, शासकीय,अशासकीय कार्यालयों, स्कूलों और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में तैनात महिला कर्मियों को मिलेगा अवकाश; शासन ने जारी किए आदेश…
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,