हरिद्वार के सिडकुल स्थित पेंटागन मॉल में खुली वाइन शॉप पर एसडीएम व डीआईओ के द्वारा छापेमारी की कार्यवाही को किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लॉकडाउन के दौरान ओवर रेटिंग पर बेची गई अवैध शराब के मामलों को देखते हुए यह छापेमारी की कार्यवाही की गई है एसडीएम हरिद्वार अंशुल सिंह ने बताया कि यह रूटीन चेकिंग के तरह चेकिंग की जा रही है जिसमें वाइन शॉप पर स्टॉप रजिस्टर वह वाइन शॉप में रखी शराब के स्टाफ को चेक किया जा रहा है उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान 1 दिन का रिकॉर्ड अभी नहीं मिल पाया है जो कि मिसिंग है उसके लिए नियमों के अनुसार जो भी निर्धारित पेनल्टी है वह कार्यवाही करते हुए इन पर लगाई जाएगी आपने क्या लिख दिया।
वही वाइन शॉप में चेकिंग के दौरान जिला आबकारी अधिकारी पवन सिंह ने बताया कि आज की कार्यवाही करने का मुख्य उद्देश्य लॉकडाउन के चलते वाइन शॉप पर ज्यादा भीड़ तो नहीं हो रही के अलावा कोविड-19 गाइडलाइन का पालन वाइन शॉप पर किया जा रहा है या नहीं इन सभी के साथ रूटीन चेकिंग के दौरान आज स्टाक को चेक कराया जा रहा है। चेकिंग के दौरान जो भी तथ्य सामने निकल कर के आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। अगर दोषी पाए जाते हैं तो नियमों के अनुसार इन पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।


More Stories
करवाचौथ पर धामी सरकार का बड़ा तोहफ़ा: 29 अक्टूबर को उत्तराखंड की सभी महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, शासकीय,अशासकीय कार्यालयों, स्कूलों और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में तैनात महिला कर्मियों को मिलेगा अवकाश; शासन ने जारी किए आदेश…
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,