तनवीर अली:—हरिद्वार के सिडकुल में स्थित महिंद्रा चौक पर भारतीय मजदूर कांग्रेस इंटक जिला हरिद्वार द्वारा निष्कासित कर्मचारियों के उत्पीड़न,महंगाई, बेरोजगारी के विरोध में सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया ।आपको बता दें कि कॉंग्रेस नेता राजवीर चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आज मजदूरों का शोषण हो रहा है और उनका उत्पीड़न किया जा रहा है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इसी दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर सिंह चौहान ने कहा कि सरकार की शह पर श्रमिकों का उत्पीड़न किया जा सत्यम फोटो सिडकुल के कर्मचारियों को तानाशाही रवैया अपनाते हुए जेल भेज दिया गया। जिसको लेकर इंटक श्रमिकों के साथ खड़ी है। हर स्तर पर श्रमिकों की लड़ाई को लड़ने के लिए तैयार है ।मजदूरों को उनका हक दिलाने के लिए इंटक हर पल उनके साथ है।


More Stories
करवाचौथ पर धामी सरकार का बड़ा तोहफ़ा: 29 अक्टूबर को उत्तराखंड की सभी महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, शासकीय,अशासकीय कार्यालयों, स्कूलों और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में तैनात महिला कर्मियों को मिलेगा अवकाश; शासन ने जारी किए आदेश…
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,