तनवीर अली:–हरिद्वार के खानपुर थाना पुलिस ने अपनी ही बेटी से दुष्कर्म करने वाले एक कलयुगी बाप को गिरफ्तार किया है। मामले की खुलासा तब हुआ जब लड़की ने अपने चाचा को इसकी जानकारी दी। चाचा चाची की मदद से लड़की ने मामले की शिकायत पुलिस से की जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।खानपुर थाना क्षेत्र इलाके में रहने वाली लड़की के चाचा ने पुलिस को बताया कि आरोपी पिता उसका सगा भाई है और रात्रि लगभग बारह बजे अपनी सगी लड़की से वह दुष्कर्म कर रहा था।
लड़की के मुताबिक वह नाबालिग है तभी रात्रि में आरोपी पिता ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी । दुष्कर्म के बाद आरोपी ने लड़की को जान से मारने की भी धमकी दी। इससे परेशान लड़की ने आखिरकार पिता की हरकतों की जानकारी अपने चाचा चाची को दी।जिसके बाद शुक्रवार को वह लड़की को लेकर पुलिस स्टेशन पहुँचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके आरोपी पिता को गिरफ्तार कर कोर्ट मे पैश कर दिया।


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,