हरिद्वार – हरिद्वार जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्मैक का अवैध कारोबार तेजी के साथ फलफूल रहा है। नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए हरिद्वार एसएसपी के निर्देश पर अभियान चलाकर पुलिस द्वारा लगातर कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के अंर्तगत हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनो ही आरोपी पथरी थाना क्षेत्र के कासमपुर गाँव के निवासी है। दोनो के पास से 9.19 और 8.06 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।
ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चन्द्र चंद्रराकर नैथानी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट की धाराओ में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है। अवैध नशे के रोकथाम के लिए आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण:1-वकील पुत्र जमील निवासी ग्राम कासमपुर थाना पथरी जिला हरिद्वार उम्र 30 वर्ष,
2- हसीन पुत्र नूर हसन निवासी ग्राम कासमपुर थाना पथरी जिला हरिद्वार उम्र 37 वर्ष
पजीकृत अभियोग-1-मु0अ0सं0 403/21 धारा 8/21 NDPS Act बनाम वकील
2-मु0अ0सं0 404/21 धारा 8/21 NDPS Act बनाम हसीन
बरामद माल का विवरण:- अभियुक्त वकील उपरोक्त के कब्जे से 9.19 ग्राम स्मैक व अभियुक्त हसीन उपरोक्त के कब्जे
से 8.06 ग्राम स्मैक स्मैक
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में। प्रमोद कुमार एसएसआई कोतवाली ज्वालापुर।
आनन्द मेहरा प्रभारी बाजार चौकी ज्वालापुर।
कॉन्स्टेबल मनमोहन,सुनील सैनी शामिल रहे।


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,