तनवीर अली हरिद्वार।
पितृ विसर्जन (अमावस्या) पर हरिद्वार में ट्रैफिक डायवर्जन लागू: 10 अक्टूबर को बाहरी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित, जानें रूट और पार्किंग प्लान
हरिद्वार। पितृ विसर्जन (अमावस्या) के अवसर पर हरिद्वार शहर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया है। शहर में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने और जाम की स्थिति से निपटने के लिए नया ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग प्लान लागू किया गया है।
प्रमुख दिशानिर्देश एवं रूट-पार्किंग प्लान:
- दिल्ली–मेरठ–मुजफ्फरनगर मार्ग से आने वाले वाहन:
- ट्रैक्टर ट्रॉली एवं बसें: इन वाहनों को बैरागी कैंप पार्किंग तथा ऋषिकुल मैदान/हिमाचल बस पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।
- छोटे वाहन (कार, जीप): दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले छोटे वाहनों को केवल ऋषिकुल मैदान में पार्क कराया जाएगा।
।
- बिजनौर–नजीबाबाद मार्ग से आने वाले वाहन:
- इस रूट से आने वाली ट्रैक्टर ट्रॉलियों एवं बसों को बैरागी कैंप में पार्क किया जाएगा।
- देहरादून–ऋषिकेश मार्ग से आने वाले वाहन:
- ट्रैक्टर ट्रॉलियों और बसों को जयराम मोड कट से डायवर्ट कर पन्तद्वीप पार्किंग, चमगादड़ टापू/लालजीवाला पार्किंग एवं बैरागी कैंप पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।
प्रतिबंध एवं विशेष छूट:
- तुलसी चौक से देवपुरा चौक: इस मार्ग के मध्य सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
- शंकराचार्य चौक से तुलसी चौक: स्थानीय (लोकलाइट) वाहनों को छोड़कर, बाह्य जनपदों (अन्य जिलों) से आने वाले सभी छोटे एवं बड़े वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
- भारी वाहनों पर रोक: हरिद्वार शहर क्षेत्र में सुबह 06:00 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक सभी भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
- बुजुर्ग एवं दिव्यांगों के लिए व्यवस्था: बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों के वाहनों को कुर्मांचल बैंक से भल्ला स्टेडियम के पीछे पार्क कराया जाएगा।
प्रशासन की अपील: पुलिस प्रशासन ने शहर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने की अपील की है ताकि यात्रा सुगम व सुरक्षित बनी रहे।

More Stories
नो-एंट्री में घुसे भारी वाहनों पर रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में, 15 ट्रकों के चालान कर जुर्माना वसूला, एसएसपी के निर्देश पर चलाया गया चैकिंग अभियान…
एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में सिडकुल पुलिस का अपराध पर प्रहार, वाहन लूट का 5 हजार का इनामी मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 3 साथी पहले ही जा चुके हैं जेल, फरार चल रहा था आदित्य वशिष्ठ उर्फ पंडित, तमंचा और लूटी गई बाइक बरामद..
रानीपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: बाल्मीकि समाज पर की अपमानजनक टिप्पणी, सोशल मीडिया पर किया था वीडियो वायरल, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले दो आरोपी किए गिरफ्तार, टिप्पणी व गाली-गलौज करने पर समाज में उत्पन्न हुआ था आक्रोश…