कार्तिक पूर्णिमा स्नान: ऋषिकुल ऑडिटोरियम में फोर्स की ब्रीफिंग, 2 सुपर जोन, 11 जोन व 36 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र; भारी वाहन प्रतिबंधित और घाटों पर जल पुलिस व सीसीटीवी से सख्त निगरानी…
हरिद्वार, 23 नवंबर। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस ने कमर कस ली है। सोमवार को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में एसपी सिटी दीपक कुमार व एसपी देहात अभय कुमार ने अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ब्रीफिंग में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हर की पैड़ी समेत विभिन्न घाटों पर उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ और संभावित चुनौतियों को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई। पूरे मेला क्षेत्र को 02 सुपर जोन, 11 जोन और 36 सेक्टरों में बांटा गया है।
प्रमुख व्यवस्थाएं और सुरक्षा इंतजाम
- भीड़ व यातायात नियंत्रण: अचानक भीड़ बढ़ने की स्थिति में सुपर जोनल व जोनल अधिकारी वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करेंगे। स्नान पर्व अवधि में जनपद में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा और वाहनों को सड़क किनारे खड़ा न होने देकर निर्धारित पार्किंग स्थलों पर भेजा जाएगा।
- कतारबद्ध दर्शन व घाट प्रबंधन: मनसा देवी व चंडी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं को कतार में आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। महिला घाट पर भीड़ के दबाव को देखते हुए स्नान के बाद श्रद्धालुओं को लगातार बाहर निकालने, घाटों पर अनावश्यक न बैठने देने और प्रातः 2:00 बजे घाटों पर सो रहे श्रद्धालुओं को जगाकर खाली कराने के आदेश दिए गए हैं।
- निगरानी व विशेष दस्ते: स्थानीय अभिसूचना इकाई (LIU) गुप्त रूप से निगरानी रखेगी तथा पूरे मेला क्षेत्र पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। अप्रिय घटनाओं की रोकथाम के लिए बीडीएस/डॉग स्क्वायड, घुड़सवार पुलिस की 2 टीमें, जल पुलिस की 5 टीमें व 1 फ्लड टीम, फायर यूनिट की 5 टीमें, पीएसी की 4 कंपनी व 1 प्लाटून, टीयर गैस स्क्वायड (01) और प्रिजन वैन (04) तैनात की गई हैं।
- अनुशासन व व्यवहार: स्नान के दौरान 12-12 घंटे की दो पारियों में ड्यूटी रहेगी। कोई भी कर्मी रिलीवर आने से पूर्व ड्यूटी स्थल नहीं छोड़ेगा। हर की पैड़ी क्षेत्र से भिखारियों को हटाने, पर्याप्त रस्सा व डिवाइडर रखने तथा श्रद्धालुओं से मधुर व्यवहार रखने के साथ ड्यूटी के दौरान अनावश्यक मोबाइल के प्रयोग पर सख्त रोक लगाई गई है।
तैनात पुलिस बल का विवरण
पद / इकाईसंख्या अपर पुलिस अधीक्षक02 पुलिस उपाधीक्षक10 निरीक्षक / थानाध्यक्ष / व0उ0नि016 उ0नि0 / अ0उ0नि085 म0उ0नि0 / म0अ0उ0नि009 मुख्य आरक्षी / आरक्षी163 महिला आरक्षी50 टीआई / टीएसआई02 / 13 हे0का0 टीपी / का0 टीपी12 अभिसूचना ईकाई16 कर्मी बीडीएस / डॉग स्क्वायड01 टीम फायर यूनिट (मय उपकरण)05 टीम जल पुलिस / फ्लड टीम05 टीम / 01 फ्लड टीम पीएसी04 कंपनी, 01 प्लाटून टीयर गैस स्क्वायड01 प्रिजन वैन04

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रहेंगे हरिद्वार दौरे पर,धनौरी स्थित डॉ. पृथ्वी सिंह विकसित डिग्री कॉलेज में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष पर आयोजित “समरसता संकल्प यात्रा” में करेंगे प्रतिभाग…
गढ़मीरपुर: ग्रामीणों की मांग पर 35 लाख की सड़क का शिलान्यास, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, कुतुबपुर से पथरी तक बनने वाले मुख्य मार्ग के निर्माण कार्य की हुई शुरुआत…विधायक रवि बहादुर ने कहा—’क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता…
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व: हरिद्वार पुलिस ने जारी किया यातायात और रूट प्लान, जानें कहां पार्क होंगे वाहन, आज रात 12 बजे से शहर में भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह रहेगी प्रतिबंधित, भीड़ बढ़ने पर नंगला इमरती से बैरागी कैंप पार्किंग की तरफ डायवर्ट होंगे वाहन, देवपुरा चौक से शिवमूर्ति तक ई-रिक्शा की नो-एंट्री, ललतारा पुल से भी वाहन रहेंगे बंद…