मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रहेंगे हरिद्वार दौरे पर,धनौरी स्थित डॉ. पृथ्वी सिंह विकसित डिग्री कॉलेज में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष पर आयोजित “समरसता संकल्प यात्रा” में करेंगे प्रतिभाग…

तनवीर अली हरिद्वार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज हरिद्वार दौरा, कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट।

​हरिद्वार दौरा: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज (मंगलवार, 24 नवंबर) जनपद हरिद्वार के भ्रमण पर रहेंगे।

प्रमुख कार्यक्रम: सीएम धामी धनोरी स्थित डॉ. पृथ्वी सिंह विकसित डिग्री कॉलेज में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष पर आयोजित “समरसता संकल्प यात्रा” में प्रतिभाग करेंगे।

​मिनट-टू-मिनट शेड्यूल:
​दोपहर 1:55 बजे: पुलिस लाइन्स हैलीपैड, देहरादून से हैलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान।

​दोपहर 2:15 बजे: डीपीएस (DPS) दौलतपुर हैलीपैड, हरिद्वार आगमन।

​दोपहर 2:30 बजे: कार द्वारा डॉ. पृथ्वी सिंह विकसित डिग्री कॉलेज, धनोरी पहुंचेंगे।

​दोपहर 3:40 बजे: कार्यक्रम के बाद धनोरी से कार द्वारा दौलतपुर हैलीपैड के लिए प्रस्थान।

​दोपहर 3:55 बजे: हैलीकॉप्टर द्वारा देहरादून के लिए रवाना होंगे।

भाजपा ​कार्यकर्ताओं में उत्साह: मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

​सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद: सीएम के दौरे को देखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन ने सुरक्षा व यातायात की सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर ली हैं। हैलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

You may have missed