कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व: हरिद्वार पुलिस ने जारी किया यातायात और रूट प्लान, जानें कहां पार्क होंगे वाहन, आज रात 12 बजे से शहर में भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह रहेगी प्रतिबंधित,भीड़ बढ़ने पर नंगला इमरती से बैरागी कैंप पार्किंग की तरफ डायवर्ट होंगे वाहन,देवपुरा चौक से शिवमूर्ति तक ई-रिक्शा की नो-एंट्री, ललतारा पुल से भी वाहन रहेंगे बंद,
- भीड़ बढ़ने पर नंगला इमरती से बैरागी कैंप पार्किंग की तरफ डायवर्ट होंगे वाहन
- देवपुरा चौक से शिवमूर्ति तक ई-रिक्शा की नो-एंट्री, ललतारा पुल से भी वाहन रहेंगे बंद
हरिद्वार, ब्यूरो। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व (24 नवंबर) को सकुशल संपन्न कराने और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए हरिद्वार पुलिस ने शहर का विस्तृत यातायात और रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत 23 नवंबर की रात 12 बजे से स्नान पर्व की समाप्ति तक शहर क्षेत्र में सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। पुलिस प्रशासन ने आमजन और श्रद्धालुओं से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।
मुख्य व्यवस्थाएं एवं डायवर्जन बिंदु
- भारी वाहनों पर रोक: यातायात का दबाव बढ़ने पर भारी वाहनों को जिले की सीमा (बॉर्डर) पर ही रोक दिया जाएगा।
- होल्डिंग एरिया: भीड़ अधिक होने पर वाहनों को नंगला इमरती से डायवर्ट कर बैरागी कैंप पार्किंग/होल्डिंग एरिया में लाया जाएगा, जहां से उन्हें धीरे-धीरे शहर की ओर छोड़ा जाएगा।
- चीला मार्ग और नहर पटरी का उपयोग: चीला मार्ग का उपयोग ऋषिकेश से केवल बाहर निकलने (एक्जिट) के लिए किया जाएगा। टोल प्लाजा पर वाहनों का दबाव बढ़ने पर निकासी के लिए नहर पटरी मार्ग का इस्तेमाल होगा।
- धीमा प्रवेश और बस डायवर्जन: सामान्य दबाव की स्थिति में वाहनों को गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए शंकराचार्य चौक की तरफ भेजा जाएगा ताकि शहर में प्रवेश नियंत्रित रहे। दबाव बढ़ने पर देहरादून व ऋषिकेश जाने वाली प्राइवेट बसों को मोहंड के रास्ते भेजा जाएगा।
प्रमुख रूट और पार्किंग व्यवस्था
कहां से आ रहे हैं / जा रहे हैंनिर्धारित रूटनिर्धारित पार्किंग दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, पंजाब (सामान्य स्थिति)नारसन – मंगलौर – कोर कॉलेज – ख्याति ढाबा – गुरुकुल कांगड़ी – शंकराचार्य चौक – हरिद्वारबैरागी कैंप / बीएचईएल / ऋषिकुल मैदान दिल्ली, मेरठ, पंजाब (अत्यधिक दबाव होने पर)नारसन – मंगलौर – नंगला इमरती – लक्सर – फेरूपुर – जगजीतपुर – एसएम तिराहा – शनिचौक – श्रीयंत्र पुलियाबैरागी कैंप पार्किंग मुरादाबाद / नजीबाबाद (छोटे वाहन)नजीबाबाद – चिड़ियापुर – श्यामपुर – चंडी चौकी – चंडी चौकनीलधारा / गौरीशंकर पार्किंग मुरादाबाद / नजीबाबाद (बड़े वाहन)नजीबाबाद – चिड़ियापुर – श्यामपुर – 4.2 से डायवर्टगौरीशंकर / नीलधारा पार्किंग देहरादून / ऋषिकेश से हरिद्वारदेहरादून / ऋषिकेश – नेपाली फार्म – रायवाला – हरिद्वारलालजीवाला पार्किंग
अन्य राज्यों और शहरों के लिए डायवर्जन प्लान
- दिल्ली/पंजाब/हरियाणा से देहरादून व ऋषिकेश जाने वाले वाहन (अत्यधिक दबाव पर): सहारनपुर – मंडावर – भगवानपुर – सालियर – बिझौली चौक – एनएच-344 – सहारनपुर बाईपास – छुटमलपुर बाईपास – बिहारीगढ़ – मोहंड के रास्ते देहरादून/ऋषिकेश जाएंगे।
- दिल्ली/मेरठ से आने वाली बसें (दबाव बढ़ने पर): मुजफ्फरनगर (रामपुर तिराहा) – देवबंद – कोलकी टोल टैक्स – बिहारीगढ़ – मोहंड होते हुए देहरादून जाएंगी।
- देहरादून/ऋषिकेश (चारधाम) से मेरठ-दिल्ली जाने वाले वाहन: नेपाली फार्म – रायवाला – चंडी चौक से एनएच-344 होते हुए मेरठ और दिल्ली की ओर जाएंगे।
- देहरादून/ऋषिकेश से नजीबाबाद जाने वाले वाहन: नेपाली फार्म – रायवाला – चंडी चौक – चंडी चौकी – श्यामपुर होते हुए नजीबाबाद जाएंगे।
ऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा के लिए सख्त नियम
- देहरादून/ऋषिकेश की ओर से: ट्रैफिक बढ़ने पर इस रूट से आने वाले विक्रम और ऑटो रिक्शा को फोरलेन जयराम मोड़ तक ही आने दिया जाएगा। यहीं से सवारी उतारकर इन्हें वापस लौटना होगा।
- ज्वालापुर व बीएचईएल की ओर से: पुल जटवाड़ा/ज्वालापुर से आने वाले वाहन रानीपुर मोड़, देवपुरा होते हुए बस व रेलवे स्टेशन जा सकेंगे। शिवमूर्ति तिराहे से यू-टर्न लेकर तुलसी चौक की ओर कनखल जा सकेंगे। बीएचईएल की तरफ से आने वाले वाहन भगत सिंह चौक, टिबड़ी फाटक, पुराना रानीपुर मोड़ व देवपुरा होते हुए इसी व्यवस्था का पालन करेंगे।
- बैरागी कैंप रूट: सभी ऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा बैरागी कैंप पार्किंग से शंकराचार्य चौक और तुलसी चौक से यू-टर्न लेकर वापस जाएंगे।
- पूर्ण प्रतिबंध (नो-एंट्री): ललतारा पुल से शिवमूर्ति तक सभी प्रकार के ऑटो, विक्रम और टैक्सी का आवागमन बंद रहेगा। इसके अलावा देवपुरा चौक से शिवमूर्ति चौक के अंदर तक समस्त ई-रिक्शा और ई-ऑटो के लिए पूर्णतः नो-एंट्री रहेगी।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रहेंगे हरिद्वार दौरे पर,धनौरी स्थित डॉ. पृथ्वी सिंह विकसित डिग्री कॉलेज में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष पर आयोजित “समरसता संकल्प यात्रा” में करेंगे प्रतिभाग…
गढ़मीरपुर: ग्रामीणों की मांग पर 35 लाख की सड़क का शिलान्यास, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, कुतुबपुर से पथरी तक बनने वाले मुख्य मार्ग के निर्माण कार्य की हुई शुरुआत…विधायक रवि बहादुर ने कहा—’क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता…
कार्तिक पूर्णिमा स्नान: ऋषिकुल ऑडिटोरियम में फोर्स की ब्रीफिंग, 2 सुपर जोन, 11 जोन व 36 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र; भारी वाहन प्रतिबंधित और घाटों पर जल पुलिस व सीसीटीवी से सख्त निगरानी…