तनवीर अली हरिद्वार।
गढ़मीरपुर: ग्रामीणों की मांग पर 35 लाख की सड़क का शिलान्यास, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, कुतुबपुर से पथरी तक बनने वाले मुख्य मार्ग के निर्माण कार्य की हुई शुरुआत…विधायक रवि बहादुर ने कहा—’क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता…
गढ़मीरपुर (ज्वालापुर)। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गढ़मीरपुर में ग्रामीणों की वर्षों से चली आ रही सड़क निर्माण की मांग पर विधायक इंजीनियर रवि बहादुर ने 35 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने फीता काटकर गढ़ कुतुबपुर से पथरी तक बनने वाले मुख्य मार्ग के निर्माण कार्य की शुरुआत की।
कार्यक्रम के दौरान विधायक रवि बहादुर ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वे सदैव क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित हैं और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर तत्पर रहते हैं। विधायक ने भरोसा दिलाया कि विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अधिकांश गांवों के सभी मार्गों को शीघ्र ही दुरुस्त कराया जाएगा।
इस मौके पर राव जुबैर, राव सुहैल, जुल्फिकार, डॉ. महेंद्र सैनी, बीर सिंह, राव मुजीब, गुलफाम ठेकेदार, इकबाल कुरैशी, विनीत चौहान, मांगेराम प्रधान, शहजाद, रब्बन, इरशाद, नीरज चौहान, प्रवीण चौहान, सामून, ग़ालिब, अफजल, रशीद प्रधान, गुलाम फरीद, तनवीर कुरैशी, महरूफ सलमानी, नौमान राणा, हाजी क़ुर्बान, अर्जुन, मदन और सागर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रहेंगे हरिद्वार दौरे पर,धनौरी स्थित डॉ. पृथ्वी सिंह विकसित डिग्री कॉलेज में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष पर आयोजित “समरसता संकल्प यात्रा” में करेंगे प्रतिभाग…
कार्तिक पूर्णिमा स्नान: ऋषिकुल ऑडिटोरियम में फोर्स की ब्रीफिंग, 2 सुपर जोन, 11 जोन व 36 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र; भारी वाहन प्रतिबंधित और घाटों पर जल पुलिस व सीसीटीवी से सख्त निगरानी…
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व: हरिद्वार पुलिस ने जारी किया यातायात और रूट प्लान, जानें कहां पार्क होंगे वाहन, आज रात 12 बजे से शहर में भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह रहेगी प्रतिबंधित, भीड़ बढ़ने पर नंगला इमरती से बैरागी कैंप पार्किंग की तरफ डायवर्ट होंगे वाहन, देवपुरा चौक से शिवमूर्ति तक ई-रिक्शा की नो-एंट्री, ललतारा पुल से भी वाहन रहेंगे बंद…