तनवीर अली हरिद्वार।
जिला जज नरेंद्र दत्त के मार्गदर्शन में मंगलौर में ‘अपराजिता’ कार्यक्रम: डीएलएसए सचिव सिमरन कौर ने छात्राओं को दिए विधिक अधिकारों व हेल्पलाइन 15100 की जानकारी,
मंगलौर/हरिद्वार।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) हरिद्वार के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश नरेंद्र दत्त के मार्गदर्शन में शुक्रवार को केवल कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, मंगलौर में ‘अपराजिता’ विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएलएसए की सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) सिमरनजीत कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को संबोधित करते हुए सचिव सिमरनजीत कौर ने उनके विधिक अधिकारों, महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों तथा साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को जागरूक और सतर्क रहते हुए अपने सुरक्षित व उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने जरूरत पड़ने पर मिलने वाली निःशुल्क विधिक सहायता और विधिक सेवा हेल्पलाइन नंबर 15100 के महत्व से भी छात्राओं को अवगत कराया।
यह कार्यक्रम अमर उजाला के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या, शिक्षकगण, अमर उजाला के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रहेंगे हरिद्वार दौरे पर,धनौरी स्थित डॉ. पृथ्वी सिंह विकसित डिग्री कॉलेज में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष पर आयोजित “समरसता संकल्प यात्रा” में करेंगे प्रतिभाग…
गढ़मीरपुर: ग्रामीणों की मांग पर 35 लाख की सड़क का शिलान्यास, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, कुतुबपुर से पथरी तक बनने वाले मुख्य मार्ग के निर्माण कार्य की हुई शुरुआत…विधायक रवि बहादुर ने कहा—’क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता…
कार्तिक पूर्णिमा स्नान: ऋषिकुल ऑडिटोरियम में फोर्स की ब्रीफिंग, 2 सुपर जोन, 11 जोन व 36 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र; भारी वाहन प्रतिबंधित और घाटों पर जल पुलिस व सीसीटीवी से सख्त निगरानी…