3 नए राजपत्रित अधिकारियों के आगमन के बाद एसएसपी नवनीत सिंह ने बदले CO के सर्किल; त्योहारों और कानून-व्यवस्था पर रहेगा फोकस,कानून-व्यवस्था होगी मजबूत, 2 नए सर्किल भी बढ़े…

तनवीर अली हरिद्वार।

हरिद्वार। आगामी त्योहारों के सीजन को देखते हुए और जनपद की कानून-व्यवस्था को अधिक मजबूत व दुरुस्त करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह ने पुलिस क्षेत्राधिकारियों (CO) के कार्य क्षेत्रों में बड़ा फेरबदल किया है। जनपद में 03 नए राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के आगमन के बाद प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए यह बदलाव किए गए हैं। इस नई व्यवस्था के तहत जनपद में 02 नए सर्किल की भी बढ़ोतरी की गई है।

​एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा जारी नई तैनाती सूची के अनुसार अधिकारियों को निम्नलिखित सर्किलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है:

  1. ​सर्किल बहादराबाद: सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी देवव्रत जोशी (कोतवाली बहादराबाद + कोतवाली कलियर)
  2. ​सर्किल नगर: क्षेत्राधिकारी शिशुपाल नेगी (कोतवाली नगर + कोतवाली श्यामपुर)
  3. ​सर्किल ज्वालापुर: क्षेत्राधिकारी संजय चौहान (कोतवाली ज्वालापुर + कोतवाली पथरी)
  4. ​सर्किल सदर: क्षेत्राधिकारी सुरेन्द्र बलूनी (कोतवाली सिडकुल + पुलिस लाईन)
  5. ​सर्किल रुड़की: क्षेत्राधिकारी ओशिन जोशी (कोतवाली रुड़की + कोतवाली गंगनहर)
  6. ​सर्किल मंगलौर: क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी (कोतवाली मंगलौर + कोतवाली झबरेड़ा)
  7. ​सर्किल लक्सर: क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह नेगी (कोतवाली लक्सर + कोतवाली खानपुर)
  8. ​सर्किल भगवानपुर: क्षेत्राधिकारी सुमित पाण्डे (कोतवाली भगवानपुर + थाना बुग्गावाला)
  9. ​सर्किल रानीपुर: क्षेत्राधिकारी दक्ष शोखंद (कोतवाली रानीपुर + कोतवाली कनखल)

​एसएसपी ने सभी क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने नए सर्किल में तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालकर आगामी त्योहारों के दृष्टिगत गश्त बढ़ाने, शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं।

You may have missed