तनवीर अली हरिद्वार।
डिजिटल मीडिया के युग में हिंदी अधिक प्रभावशाली: Ranjan Kumar | BHEL हरिद्वार में राजभाषा सम्मान समारोह आयोजित
हरिद्वार। बीएचईएल (BHEL) हरिद्वार में जुलाई, अगस्त और सितंबर माह में आयोजित हिंदी प्रतियोगिताओं एवं प्रोत्साहन योजनाओं के विजेताओं को सम्मानित करने के लिए भव्य राजभाषा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री रंजन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।
समारोह को संबोधित करते हुए कार्यपालक निदेशक श्री रंजन कुमार ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी, इंटरनेट और डिजिटल मीडिया के युग में हिंदी भाषा और अधिक प्रभावशाली साबित हो रही है। वर्तमान में कंप्यूटर और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर हिंदी में कार्य करना बेहद सरल और सहज हो चुका है। उन्होंने बीएचईएल हरिद्वार के कर्मचारियों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों का ही परिणाम है कि हरिद्वार इकाई को हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मंचों पर लगातार सम्मान मिल रहा है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री पार्थ सारथी गौड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया तथा गत वर्ष आयोजित राजभाषा गतिविधियों और विशिष्ट उपलब्धियों की जानकारी दी।
समारोह के दौरान कार्यपालक निदेशक श्री रंजन कुमार एवं महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सुश्री सुमति शर्मा ने विभागीय राजभाषा वैजयंती, राजभाषा चक्र, व्यक्तिगत पुरस्कार विजेताओं, बोर्ड परीक्षा में हिंदी में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा कर्मचारियों के परिजनों को स्मृति चिह्न एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर बीएचईएल हरिद्वार की गृह पत्रिका ‘भेल गंगा’ का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में उप प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती शशी सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह में संस्थान के सभी महाप्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, हिंदी समितियों के पदाधिकारी और यूनियन व एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

More Stories
पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने की राज्यपाल गुरमीत सिंह से भेंट, उत्तराखंड को ’12-मासी’ पर्यटन हब बनाने का रोडमैप प्रस्तुत, धार्मिक यात्रा से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड, शीतकालीन व साहसिक पर्यटन का दिया ब्योरा, हिम तेंदुआ साइटिंग से कार रैली तक, वार्ता में बने उत्तराखंड पर्यटन के नए आयाम…
3 नए राजपत्रित अधिकारियों के आगमन के बाद एसएसपी नवनीत सिंह ने बदले CO के सर्किल; त्योहारों और कानून-व्यवस्था पर रहेगा फोकस,कानून-व्यवस्था होगी मजबूत, 2 नए सर्किल भी बढ़े…
उत्तराखंड में देर रात 10:23 बजे 4.9 तीव्रता का भूकंप: चमोली, देहरादून, हरिद्वार समेत कई जिलों में हिली धरती, हड़कंप, दहशत में घरों से निकले लोग…